Saturday, September 21, 2024

कर्नाटक चुनाव में जीत से कांग्रेस में खुशी का माहौल, बजरंग बली के लगे जयकारे

भोपाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में खुशी का माहौल बना हुआ है। बीजेपी को छोड़ कांग्रेस से जुड़े पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी अपनी नई पार्टी के साथ जश्न मनाते दिखे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने गाँधी परिवार की जम कर तारीफ की। उन्होंने मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के जीत का दावा किया। कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए।

बजरंग बली का राजनीति करण का आरोप

दीपका जोशी ने आगे कहा कि बीजेपी ने बजरंग बली राजनीति करण करने का प्रयास किया। बजरंग बलि को मैदान में उतार कर बीजेपी ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जिसका जबाब कर्नाटक की जनता ने दे दिया है। इस दौरान जय बजरंग बली के नारे लग रहे थे। उन्होंने कर्नाटक की जनता को भी बधाई दी। साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव पर कहा की सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होने वाली है।

हिन्दू- मुस्लिम कब तक चलेगा

कांग्रेस पार्टी के सभी नेता कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद उत्साह से भरे हुए है। देवास के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजरानी ने तो यहां तक कह दिया कि बजरंग बलि तोड़ दे नली। उन्होंने बीजेपी पर हिन्दू- मुसलमान करने का आरोप लगाया और कहा ये कब तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ता जय बजरंग बली के जयकारे लगाते रहे।

Ad Image
Latest news
Related news