Saturday, September 7, 2024

MP News: विधानसभा में आर्थिक के साथ कृषि सर्वेक्षण भी प्रस्तुत करेगी प्रदेश सरकार

भोपाल: एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें प्रदेश के विकास, कृषि विकास, प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक विकास दर बताई जाएगी। वर्ष 2022-23 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7.06 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय, केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ी है। इसके साथ ही कृषि सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों के साथ चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा।

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद

प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने, लोगों की आय बढ़ाने के साथ औद्योगिक विकास सरकार की प्राथमिकता में है। इसको लेकर लगातार काम भी हो रहा है और इसके परिणाम भी सामने आए हैं। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ रहा है।आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास और उसके फलस्वरूप प्राप्त हुई उपलब्धियों को प्रदेशवासियों के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में हो रहे कामों को लेकर भी सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के साथ चुनौतियों का भी उल्लेख होगा। सरकार इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए अपना रोडमैप भी बताएगी। मुख्यमंत्री यादव के निर्देश के बाद योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है।

Ad Image
Latest news
Related news