Friday, September 20, 2024

अंग्रेजो की पोषक है कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही, सीएम यादव

भोपाल। प्रदेश में चौथे चरण और अंतिम चरण का मतदान आज होना है। सुबह बजे से मतदान शरु है। वहीं बीते कल भाजपा कार्यालय भोपालमें चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की पोषक है और वह अपने कर्मों से ही खत्म हो रही है। जो समझदार हैं बीजेपी में शामिल हो गए हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी डूब रही है।

बीजेपी 29 सीटों पर चुनाव जीत रही


सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं। मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी पार्टी के महाराष्ट्र के एक नेता कहते हैं कि राम मंदिर को अपवित्र कर दिया, हम राम मंदिर को गंगाजल से धोएंगे। हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद कांग्रेस के नेता राम मंदिर को गंगाजल से धोने की बात करके राष्ट्रपति के साथ देश के अनुसूचित जनजाति समाज का अपमान किया है। इस तरह की मानसिकता के लोग कांग्रेस को खुद ही समाप्त कर रहे हैं। चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रह हा है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने कार्य कर रहे है।

दस फीसदी वोट शेयर भी बढ़ेगा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष V.D शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान फीसद बढ़ा है। भाजपा संगठन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में चुनाव जीत रही है और दस फीसदी वोट शेयर भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी पार्टी का कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए यह एमपी के कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं में वास्तविक कार्यकर्ता के सभी गुण मौजूद है। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अधिक से अधिक महिला मतदाता मतदान करें, इसके लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में पहली बर महिला वार रूम बनया है। महिला वार रूम बनाने से मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और भाजपा का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा। चुनाव प्रबंधन की बैठक में बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया।

Ad Image
Latest news
Related news