Monday, September 16, 2024

11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान, देवास में हुई सबसे अधिक वोटिंग

भोपाल। प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 13 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। चौथे फेज के साथ प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। चौथे फेज में कुल 74 कैंडिडेट की किस्मत दांव पर है। ये 8 लोकसभा सीटें निमाड़ और मालवा क्षेत्र में आती हैं। पिछले चुनाव में इन सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था। 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 9.00 बजे तक 14.97 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं 11 बजे तक 32.38 फीसदी मतदान हुआ।

कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
देवास: 35.83
धार: 32.62
इंदौर: 25.01
खंडवा: 31.87
खरगोन: 33.52
मंदसौर: 34.12
रतलाम: 34.04
उज्जैन: 34.25

इतने लोग करेंगे मतदान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में मालवा-निमाड़ की 8 सीटों उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन और खंडवा में सोमवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 675 मतदाता करेंगे।

Ad Image
Latest news
Related news