Friday, July 26, 2024

MP News: इंदौर में शुरू हुई गिद्धों की गिनती, 18 टीमों का हुआ गठन

भोपाल: इंदौर और आसपास के क्षेत्रों मेें वन विभाग ने आज से गिद्धों की गिनती शुरू कर दी है। इसके लिए 18 टीमें बनाई गईं हैं। देवगुराडि़या, खंडवा रोड, कंपेल,पेडमी, तिन्छा, चिखली, पातालपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में मिले गिद्धों की फोटो खींच कर उनकी गूगल लोकेशन वन विभाग के एप पर अपलोड की गई। बता दें, इस बार वन विभाग ने एक एनजीअेा की मदद भी ली हैै। यह गणना दो दिन चलेगी और टीमें सुबह छह से आठ बजे तक गिद्धों की गिनती करेगी।

तीन साल थी गणना

इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में तीन साल पहले भी गणना की गई थी। जिसके अनुसार इंदौर और आसपास गिद्धों की संख्या 117 थी। देवगुराडिया क्षेत्र में तब सबसे ज्यादा गिद्ध मिले थे, उसके बाद पेडमी मेें भी काफी गिद्ध मिले है। इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में अवयस्क गिद्धों की संख्या 71 और वयस्क गिद्धों की संख्या 46 मिली थी।

खंडवा में सबसे अधिक गिद्द

गिनती करने निकली टीम को देवगुराडि़या क्षेत्र में काफी गिद्ध मिले। यह गणना विलुप्त हो रहे गिद्धों की प्रजाति को बचाने के लिए हो रही है। तीन साल पहले खंडवा में गिद्धों की तस्करी का मामला भी उजागर हुआ था। बता दें, प्रदेश मेें सात साल पहले गिद्धों की गणना शुरू हुई है। गिद्धों की गिनती कर तैयार की गई रिपोर्ट वन विभाग के मुख्यालय भेजी जाती है। जिसके बाद गिद्दों को संरक्षित करने के लिए नीतियां बनाई जाती हैं।

Latest news
Related news