Saturday, September 28, 2024

MP Weather: एमपी के मौसम में अगले सप्ताह होगा बड़ा बदलाव, फिर बढ़ेगी कडाके की ठंड

भोपाल। एमपी में जनवरी के महीने में मार्च वाली फीलिंग रही। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, रात में भी सामान्य से अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह से एक बार ठंड का दौर देखने को मिलेगा। वहीं, भिंड और मुरैना में कोहरा छाया रहा है।

एमपी में दिखा बारिश का असर

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। वहीं, ठंड में कमी आई है। दूसरी ओर फिर से बादल छाते दिखाई दे रहे हैं। भोपाल जिले सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बादल छाए रहे। लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर एमपी में भी दिखाई दे सकता है। ग्वालियर चंबल संभाग के शहरों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अलग-अलग क्षेत्र में बनी मौसम प्रणालियों के कारण इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है।

यहां रहा इतना तापमान

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण रात का तापमान समान्य से अधिक है। हालांकि बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। प्रदेश की सभी प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी भोपाल में भी रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो कि पिछले कई दिनों का रेकॉर्ड तोड़ रहा है। स्थान के अनुसार देखा जाए तो शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 9.6, सिंगरौली के देवरा में 9, शाजापुर के गिरवर में 9.7, छतरपुर के बिजावर में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों की बात की जाए तो भोपाल में न्यूनतम 14 अधिकतम 27.3, ग्वालियर में न्यूनतम 12.9 न्यूनतम 25.6, जबलपुर में न्यूनतम 12.6 अधिकतम 24.9, इंदौर में न्यूनतम 13.6 अधिकतम 26.6, सिवनी में न्यूनतम 14.4 अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं, कहीं घना कोहरा छाए रहने का चेतावनी भी जारी की है। मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रह सकती है। जबकि मऊगंज, दतिया, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहने से दृश्यता 200 से 800 मीटर के बीच बने रहने का आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने दृष्टिकोण जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार को भी तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रात के तापमान में भी गिरावट दर्द हो सकती है। इस कारण ठंड फिर बढ़ाने के आसार हैं।

Ad Image
Latest news
Related news