Monday, September 16, 2024

MP Politics: मंत्री अहिरवार ने शिवराज को लेकर कहा उन्होंने तो पता नहीं किस-किस को गोद ले रखा था

भोपाल- राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद वो विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं।इस बयान को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा पर अपने बड़ों का अनादर करने का आरोप भी लगाया।

क्या है वीडियो में

वीडियो में मंत्री अहिरवार एक सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने न जाने किस-किस को गोद ले रखा था। इसी लिए उनका ये हाल हुआ है।वे सिर्फ गोद लेते थे कुछ करते नहीं थे। अहिरवार इस वीडियो में किसी का नाम नहीं ले रहे रहे है लेकिन कांग्रेस ने इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से जोड़ कर बीजेपी पर हमला बोला है।

पीयूष बबेलेने कहा

पीयूष बबेले ने वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश बीजेपी में गुटबाजी इस स्तर पर उतर गई है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्री पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कह रहे हैं।

Ad Image
Latest news
Related news