Monday, September 16, 2024

MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने तय किए पर्यवेक्षक

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा के नाम तय किए गए हैं।

3 दिसंबर को आए थे परिणाम

17 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को जारी हुए थे। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने बीजेपी का जबरदस्त समर्थन किया है। परिणाम आने के बाद से प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। दरअसल, बीजेपी ने चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री चेहरे का खुलासा था।जिसके कारण मुख्यमंत्री के कई दावेदार दिख रहें हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

10 दिसंबर को बैठक

मध्य प्रदेश में भाजपा दल की बैठक 10 दिसंबर को होगी। इस बैठक में दिल्ली से आने वाली पर्यवेक्षक जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा शामिल हैं। बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात के संकेत दिए थे कि रविवार को मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बना हुआ सस्पेंस खत्म हो जाएगा।

Ad Image
Latest news
Related news