Monday, September 16, 2024

MP News: ग्वालियर में हाथों से बने गणेश और लक्ष्मी के कैलेंडरों के राष्ट्रपति और पीएम मुरीद

भोपाल: आज दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी अपने घरों में भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं। साथ ही आज लोग गणेश और लक्ष्मी जी का कैलेंडर भी घर ले जाते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगा कि ग्वालियर जिले के एक परिवार के द्वारा हाथों से तैयार किए गणेश-लक्ष्मी के कैलेंडर की डिमांड देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है।

266 वर्षों से बना रहे हैं कैलेंडर

ग्वालियर शहर के चितेराओली में रहने बाले बुजुर्ग पति-पत्नी कन्हैयालाल और पवन कुमारी ने बताया है कि सिंधिया राजवंश के द्वारा साल 1757 में हमारे परिवार के लोग बुंदेलखंड से ग्वालियर आए थे। तब से वह इसी चितेरा ओली में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक वक़्त था जब चितेराओली में हर-घर में इस कलाकृति का काम होता था। लेकिन अब यह कला सिर्फ कुछ परिवारों में ही सिमट कर रह गई है। 85 साल के कलाकार कन्हैयालाल और उनकी पत्नी पवन कुमारी दीपावली के त्योहार पर इन कैलेंडरों को अपने हाथों से तैयार करते हैं। पवन कुमारी ने बताया कि पति दीपावली के त्योहार पर घर-घर जाकर गणेश लक्ष्मी जी की कलाकृति तैयार करते हैं। उन्होंने कलाकृति बनाना 11 साल की उम्र में अपने पिताजी से सीखी थी। अभी इस कला को बनाने वाले शहर में जितने कलाकार हैं, उसमें से दस कलाकार हमारे परिवार से हैं।

प्राकृतिक रंगों का उपयोग

पति कन्हैयालाल के साथ कैलेंडर को तैयार करने वाली पवन कुमारी ने बताया है कि वे इन कैलेंडरों को अपने हाथों से तैयार करते हैं। इसे बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है। आम जन के जीवन में खशहाली आए इसलिए इस रंग में गंगाजल मिलाया जाता है। इसे बनाने का काम 45 पहले ही शुरू हो जाता है। आगे उन्होंने बताया कि इसकी मांग प्रदेश समेत देश विदेश में भी बहुत है। इसलिए मांग को ध्यान में रखते हुए कैलेंडर बनाया जाता है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की तारीफ

बता दें कि हाल में ग्वालियर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्वालियर प्रवास पर आई थी। इस दौरान उन्होंने हाथों से बनी इस कलाकृति को राष्ट्रपति को भेंट किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी कला को खूब सराहा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर दौरे पर आए तो उस दौरान कन्हैया लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाथ से उनकी फोटो बनाई थी, जिसे उन्हें भेंट की थी। यह तस्वीर पीएम नरेंद्र मोदी को बेहद पसंद आई और पीएम ने उनकी कला की प्रशंसा की।

Ad Image
Latest news
Related news