Thursday, September 19, 2024

MP news: प्रियंका गांधी बोली चुनाव देख कर शिवराज ने आदिवासी के धोए पैर

भोपाल: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर थी। उन्होंने इंदौर समेत आदिवासी बहुल इलाके धार जिले में जनसभा को सम्बोधित किया। प्रियंका गाँधी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘आपने जो सरकार चुनी थी उसे रिश्वत देकर गिरा दिया गया। धोखे से सरकार बनाई लेकिन अब अब भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

चुनाव देख धोया पांव

प्रियंका गांधी ने आदिवासी बाहुल्य इलाके में कहा कि शिवराज सिंह जी ने चुनाव को देखते हुए आदिवासी के पैर धोए। उनको आदिवासियों की कोई चिंता नहीं है। आगे उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के पैसे के लेन-देन को लेकर वायरल वीडियो पर कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया है। आप सब ने भी देखा होगा, इसमें हजारों- करोड़ की लेनदेन की बात हो रही है। ये लोग भ्रष्टाचार करते जाएं, इनके महल बनते रहें।

45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुएकहा कि सिर्फ प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में इतनी बेरोजगारी पिछले 45 साल में नहीं रही। अभी प्रदेश में 90% से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा पहले टमाटर का दाम बढ़ा और अब प्याज का बढ़ गया। उन्होंने आगे कहा कि पहले मोदी जी कहा करते थे कि देखते हैं सचिन पहले सेंचुरी बनाते हैं या प्याज। अब मैं उनसे पूछती हूं कि विराट की तो सेंचुरी हो गई, प्याज की भी हो गई, अब आप क्या बोलते हैं।

Ad Image
Latest news
Related news