Wednesday, September 25, 2024

खत्म नहीं हो रही सपा-कांग्रेस के बीच की रार, फिर हमलावर हुए अखिलेश यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है।

कांग्रेस ने सपा को दिया धोखा

अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस को जब समर्थन की जरूरत थी उस समय समाजवादी पार्टी ने उसका समर्थन किया। जिस समय कांग्रेस के नेताओं से बात हुई उस समय मैंने कहा था कि जो हमसे सहयोग लेना चाहो ले लो, हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। उस समय रात 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई।

हमारी जीती हुई सीट पर खड़ा किया प्रत्याशी

अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक के बाद हमें आश्वासन दिया गया कि विधानसभा चुनाव में हमें लगभग 6 सीटें दी जा सकती हैं लेकिन जब कांग्रेस की सूची आई तो हमारी जीती हुई सीटों पर भी उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिया। मजबूरी में समाजवादियों को अपने मजबूत क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए चुनाव लड़ाना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी केवल उन्हीं सीटों पर लड़ेंगे जहां हमारा संगठन है और जहां से हम भाजपा को हराना चाहते हैं।

Ad Image
Latest news
Related news