Monday, September 16, 2024

MP News: CM शिवराज ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदला, बेहट गांव हुआ तानसेन नगर

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदलने का ऐलान किया है।उनकी जनस्थली बेहटा गांव को अब तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव पहुंचे। गांव पहुंच कर बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने का ऐलान किया।

पर्यटन स्थल में शामिल

ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट गांव संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है। यहीं पर वह बकरी चराने के लिए जाते थे। इसी गांव में उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत की थी उनसे जुड़ी तमाम चीज संगीत सीखने वालों के लिए तीर्थस्थल है। यही कारण है कि संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। हाल ही मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहट गांव को पर्यटन स्थल में शामिल किया है। मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से हर साल विश्व संगीत का आयोजन करती है। इस विश्व के तमाम संगीतकार इकट्ठा होते हैं। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहट गांव के विकास के लिए जितने पैसे की जरुरत पड़ेगी उतना पैसा लगया जाएगा। लेकिन बेहट गांव विश्व पर्यटक पटल पर लाया जाएगा।

Ad Image
Latest news
Related news