Thursday, September 19, 2024

कर्नाटक में मिली जीत पर दिग्विजय सिंह बोले दक्षिण भारत से BJP का सफाया हो गया

भोपाल: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिल रही बढ़त के बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में उत्सव का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया और कहा कि कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले।जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।

दिग्विजय सिंह बोले दक्षिण भारत से BJP का सफाया

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कर्नाटक कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता सबको बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण भारत से बीजेपी का सफाया हो गया है।

Ad Image
Latest news
Related news