Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • मध्य प्रदेश: सेवा लेने के बाद नहीं दिए पैसे तो….कालगर्ल ने नेता का किया ये हाल

मध्य प्रदेश: सेवा लेने के बाद नहीं दिए पैसे तो….कालगर्ल ने नेता का किया ये हाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल द्वारा जमकर पिटाई की गई। वे कालगर्ल की सेवाएं लेने के बाद उनका पैसा चुकाए बिना ही होटल से निकलने के इंतजार में थे। तभी कालगर्ल को यह बात समझ आ गई थी। फिर उन्होंने तीनों को घेरकर जमकर पीटा। […]

Advertisement
  • March 10, 2023 10:19 am IST, Updated 2 years ago

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक नेता और उनके दो दोस्तों की गोवा में दो कालगर्ल द्वारा जमकर पिटाई की गई। वे कालगर्ल की सेवाएं लेने के बाद उनका पैसा चुकाए बिना ही होटल से निकलने के इंतजार में थे। तभी कालगर्ल को यह बात समझ आ गई थी। फिर उन्होंने तीनों को घेरकर जमकर पीटा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

खबर सामने आ रही है कि नेता प्रदेश के पूर्व मंत्री हैं। हालांकि, इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। घटना छह मार्च की कैलंगुटे के एक होटल की बताई गई है। इंटरनेट मीडिया पर घटना से जुड़ी जानकारी वायरल हो रही है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही है।

कालगर्ल से क्यों हुआ विवाद

ऐसा बताया जा रहा है कि नेता ने दलाल के जरिए मुंबई से दो कालगर्ल को बुलाया था। दलाल से बातचीत में तय समय से पहले कालगर्ल वापस लौटने लग गई थी तो नेता व उनके दोस्तों का कालगर्ल और दलाल से झगड़ा हो गया।

कमरे में छिपे नेता को कालगर्ल ने पीटा

बताया यह भी जा रहा है कि शुल्क चुकाने की बारी आई तो नेता ने बताया कि उन्होंने दलाल के खाते में आनलाइन मनी ट्रांसफर कर दिया है। दलाल ने कहा कि उसे राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसी बीच नेता होटल की ऊपरी मंजिल में किराये पर लिए एक कमरे में छिप गया था, जिन्हें कालगर्ल ने खोज कर पिटाई शुरू कर दी थी।

पुलिस को नहीं थी कोई भी जानकारी

जानकारी के अनुसार मारपीट में होटल का भी कुछ सामान टूटा गया है। उस दौरान नेता व उनके दोस्त नशे में धुत थे। इस घटना को लेकर जब कैलंगुटे पुलिस थाने के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्हें इस पूरी घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। वही बता दें, संबंधित नेता का नाम अब तक सामने नहीं आया है


Advertisement