भोपाल: एमपी में इज्तिमा कल से शुरू होने जा रहा है. इज्तिमा में हर साल करीब 12 लाख लोग आते हैं. वहीं इस बार अनुमान है कि 12 लाख से ज्यादा लोग आएंगे. इज्तिमा में जमातों और आमलोगों की एंट्री के लिए 4 गेट बनाए गए हैं। इसी गेट से एंट्री और निकासी भी होगी. इज्तिमा के चारों प्रवेश द्वारों पर इस्तकबाल (स्वागत करने वाली) टीम मौजूद रहेगी, जो आगंतुकों का पंजीकरण करेगी।
600 एकड़ जमीन पर इज्तिमा का आयोजन
इज्तिमा का आयोजन 600 एकड़ जमीन पर किया जाएगा. इसमें 80 एकड़ में स्नान क्षेत्र और शौचालय बनाये गये हैं. इज्तिमा स्थल पर 500 चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं. इज्तिमा स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 40 शिविर बनाए गए हैं। यहां 10 एंबुलेंस और 2 बाइक एंबुलेंस लगाई गई हैं. एम्बुलेंस के आगमन के लिए चार आपातकालीन गलियारे भी बनाए गए हैं।
चारों गेटों पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था
इज्तिमा स्थल पर चारों गेटों पर निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। करोंद से आने वाले वाहनों के लिए 34, इस्लाम नगर रोड पर 15, पुलिस स्टेशन से इस्लाम तक 6, अचारपुरा रोड पर 8 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जबकि 8 में से 3 पार्किंग स्थल आरक्षित रहेंगे। इन पार्किंग स्थलों पर डेढ़ लाख दोपहिया वाहन और 60 हजार कारें पार्क की जा सकेंगी।
बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए 11 जेनरेटर
इसके साथ ही बिजली गुल होने की स्थिति में पावर बैकअप के लिए इज्तिमा स्थल पर 11 जेनरेटर लगाए गए हैं. बिजली गुल होने की स्थिति में 10 सेकंड में लाइट वापस आ जाएगी। इसके साथ ही भोपाल ट्रैफिक प्रशासन ने आयोजन के दौरान शहर के नए रूटों की भी जानकारी दी है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.
120 एकड़ में फूड जोन की व्यवस्था
पार्किंग स्थल पर 120 एकड़ में 4 बड़े और 80 छोटे फूड जोन बनाए गए हैं। यहां एक साथ 40 हजार लोग खाना खा सकेंगे. कुल 2 लाख लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, इज्तिमा स्थल पर 5 लाख से ज्यादा लोग एक साथ बैठकर भाषण सुन सकेंगे. कार्यक्रम स्थल पर 2.20 लाख लोगों के सोने की भी व्यवस्था भी की गई है.
भोपाल: एमपी के छतरपुर में एक महिला ने पुलिस अधिकारी से न्याय की अपील की है. आरोप है कि थानेदार ने महिला पर सीएम हेल्पलाइन बंद करने का दबाव बनाया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती आवेदन देकर आत्महत्या करने की इजाजत मांगी, जिस पर छतरपुर SP ने महिला के आवेदन को मंजूरी दे दी.
आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं- पीड़ित महिला
बता दें कि यह मामला सुर्खियों में है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि हमारी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो हमने एसपी से आत्महत्या करने की इजाजत मांगी, जिस पर हमें इजाजत दे दी गई. अब हमारे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. दरअसल, छतरपुर जिले के हरपालपुर की रहने वाली शोभा जांगरिया वार्ड नंबर 13 खटीक मोहल्ले में रहती है और पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए हरपालपुर थाने में पुलिस वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.
महिला ने अपने शिकायत पत्र में बताया
वहीं महिला ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 10 नवंबर की रात उसके पति राजेंद्र जांगरिया को मोहल्ले के ही बालादीन खटीक और दिलीप खटीक ने शराब के नशे में पीटा था। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद महिला शोभा जांगरिया ने हरपालपुर थाने में सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई.
सफाई देते हुए SP ने क्या कहा?
इसके बाद से महिला का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर SP ने सुसाइड की बात को अपनी तरफ से इंकार कर दिया है। साथ ही बताया है कि महिला ने सुसाइड करने जैसी कोई बात नहीं कही थी.
लखनऊ: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मंगलवार को काउंटिंग जारी है. रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर दिख रही है. हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटती है या बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाती है. इसका फैसला कुछ देर में क्लियर हो जाएगा. इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का हरियाणा के चुनावी परिणाम को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमें उम्मीद थी की निश्चित रूप से भाजपा की सरकार ने जो 10 सालों में काम किया है, पीएम मोदी की कार्यपद्धति का असर पड़ा है और यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं बधाई देता हूं. मैंने खुद भी वहां का दौरा किया था।
https://twitter.com/AHindinews/status/1843550157729902663
यह था राहुल गांधी के फेल होने का चुनाव
इस दौरान उन्होंने आगे कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि असल में ये चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था. भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है और इसलिए आज भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।"
भोपाल। टांडा क्षेत्र में बीच सड़क पर कई लोग मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की। वहीं एक महिला को कुछ लोगों ने बंधक बना कर रखे हुए है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे एक आदमी एक महिला की जमकर पिटाई कर रहा है। आस-पास के लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे है, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई सामने नहीं आता है। पीली साड़ी पहनी हुई यह महिला बुरी तरह से चीख-चिल्ला रही है लेकिन वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति उसकी मदद नहीं कर रहा है। बेरहमी से पीटने वाले व्यक्ति को भी महिला को पीटते हुए दया नहीं आ रही है।
एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मानवता को शर्मशार करने वाला एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एमपी के टांडा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार की है, जिसमें पीली साड़ी पहनी हुई महिला को बुरी तरह से एक व्यक्ति द्वारा पीटा जा रहा हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियों का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जांच-पड़ताल अभी जारी है।
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
इस वायरल वीडियो के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कहना है कि महिला के मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ, तो वह वीडियो हमारे पास भी आया। जब वीडियो हमारे पास पहुंचा तो हमने इस वीडियो के मामले में छानबीन करना शुरू कर दिया। छानबीन के बाद पता चला कि यह मामला टांडा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने जल्द ही एक नई टीम का गठन किया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही महिला के संदर्भ में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
इंदौर। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले अक्षय कांति बम को हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। बुधवार को अक्षय बम को अग्रिम जमानत मिल गई है। दरअसल, अक्षय बम लंबे समय से फरार चल रहे थे. उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने बम के घर पर दबिश भी दी थी. लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे थे. आज पूरे मामले को लेकर सुनवाई थी.
17 साल पहले मामले में हुआ था वारंट जारी
उनके वकील योगेश गुप्ता ने बताया कि इससे पहले मामले की सुनवाई शुक्रवार 24 मई को हुई थी, जिसमें अगली तारीख 29 मई दी गई थी। 17 साल पुराने जमीन विवाद के केस में ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ 24 अप्रैल को धारा 307 बढ़ाने के आदेश दिए थे। सुनवाई से गैर हाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। योगेश गुप्ता ने बताया कि अक्षय बम ने इस मामले में दो अलग-अलग अदालतों में याचिका दायर की है। इस मामले में हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की गई थी, जबकि धारा 307 लगाने को लेकर ट्रायल कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई है। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है, जबकि समीक्षा याचिका पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी। योगेश गुप्ता ने बताया कि अक्षय बम ने इस मामले में दो अलग-अलग अदालतों में याचिका दायर की है। इस मामले में हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की गई थी, जबकि धारा 307 लगाने को लेकर ट्रायल कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई है। हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है, जबकि समीक्षा याचिका पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी।
आवेदक यूनुस पटेल ने किया आवेदन
पुलिस को अक्षय कांति बम को गिरफ्तार कर 8 जुलाई तक कोर्ट में पेश करना है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट में भी अक्षय कांति बम पर धारा 420 लगाने की मांग भी की गयी है. जिस पर की 8 जुलाई को सुनवाई होना है. फरयादी यूनुस पटेल ने अपने वकील के माध्यम से इस मामले में धारा बढ़ाने का आवेदन दिया है. अब देखना होगा कि अक्षय कांति बम की मुश्किलें कम होती हैं या फिर बढ़ती हैं. आपको बता दें इसके पहले कोर्ट बम की अग्रिम जमानत को खारिज कर चुकी है.
भोपाल। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही सीधी कलेक्टर को रिकॉर्ड के साथ तलब किया है। इस मामले में राज्य सरकार ने 13 साल में जवाब दाखिल नहीं किया है। वहीं, जुर्माने की राशि MP हाईकोर्ट की विधिक सहायता समिति के खाते में जमा कराई जाएगी। यह पूरा मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों से जुड़ा मामला
दरअसल, सीधी निवासी सुधा गुप्ता ने 2011 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीधी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों को चुनौती दी थी। कोर्ट ने जुलाई 2011 में राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था। जनवरी 2013 में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय मांगा लेकिन अब तक जवाब दाखिल नहीं किया गया है। मामले में जवाब दाखिल करने में अत्यधिक देरी पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल की पीठ ने राज्य सरकार पर हर्जाना लगाया।
30 मई को अगली सुनवाई
सीधी कलेक्टर को मामले की अगली सुनवाई 30 मई को केस के रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में उपस्थित होने के लिए तलब किया याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गोपाल सिंह मामले में पेश हुए। फाइन लगाने से पहले हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि यह सरकार के मनमाने और उदासीन नाफरमान व्यवहार का प्रतीक है इसलिए कठोर कदम अनिवार्य है।
भोपाल। सीएम यादव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागों में मांस-मछली के अवैध विक्रय पर कार्रवाई कर 17 नगर निगम, 298 नगर परिषद, 98 नगर पालिका परिषद, इस प्रकार कुल 413 निकायों में 442 विक्रय केन्द्रों पर 77 हजार 800 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
मांस-मछली के अवैध बिक्री पर एक्शन
मांस-मछली के अवैध विक्रय पर कार्रवाई में भोपाल संभाग में नगर पालिक निगम में एक, नगर पालिका परिषद में 18 और नगर परिषद में 35 इस प्रकार कुल 54 स्थानों पर 51 विक्रय केंद्रों पर 4 हजार 300 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। नर्मदापुरम संभाग में नगर पालिका परिषद 4, नगर परिषद 9, कुल निकाय 13 में 21 विक्रय केंद्रों पर 1700 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इंदौर संभाग में नगर पालिक निगम में 3, नगर पालिका परिषद में 11, नगर परिषद में 41, कुल 55 निकायों में 22 विक्रय केन्द्रों पर 6200 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
सागर संभाग में नगर पालिक निगम एक, नगर पालिका परिषद 13, नगर परिषद 44, कुल निकाय 58 में 12 विक्रय केंद्रों पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्वालियर संभाग में नगर पालिक निगम एक, नगर पालिका परिषद 7, नगर परिषद 27, कुल निकाय 35 में 33 विक्रय केंद्रों पर 8750 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। उज्जैन संभाग में नगर पालिक निगम में 3, नगर पालिका परिषद में 10, नगर परिषद में 53, कुल निकाय 66 में 13 विक्रय केंद्रों पर 400 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। रीवा संभाग में नगर पालिक निगम में 3, नगरपालिका परिषद में 2, नगर परिषद में 27, कुल निकाय 32 में 116 केंद्रों पर 18 हजार 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। शहडोल संभाग में नगर पालिका परिषद में 8, नगर परिषद में 14, कुल 22 निकायों में 95 केंद्रों पर 25 हजार 300 रुपये, जबलपुर संभाग में नगर पालिक निगम में 3, नगर पालिका परिषद में 19, नगर परिषद में 32, कुल निकाय 54 में 59 विक्रय केंद्रों पर 11 हजार 650 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसी प्रकार चंबल संभाग में 2 नगर पालिका निगम, छह नगर पालिका परिषद, 16 नगर परिषद, कुल निकाय 24 में 20 विक्रय केंद्रों पर कार्रवाई की गई है।
भोपाल। ग्वालियर में रविवार शाम राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया था. इस भजन संध्या में कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान पूरा सिंधिया परिवार काफी भावुक नजर आया. ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी माधवीराजे सिंधिया कई बार आंसू पोछती हुई दिखी, जिसका VEDIO तेजी से वायरल हो रहा है.
चुनाव प्रचार छोड़ राजमाता के पास पहुंची थीं प्रियदर्शिनी
गौरतलब है कि ग्वालियर के सिंधिया घराने की राजमाता माधवीराजे सिंधिया का 15 मई को निधन हुआ था. उनकी लंबे समय से तबियत खराब थी. बता दें कि बहू प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया गुना में चुनाव प्रचार बीच में छोड़ अपनी राजमाता के पास पहुंची थीं. वहीं सिंधिया भी इस दौरान DELHI पहुंच गए थे. माधवीराजे सिंधिया को वेंटिलेटर पर रखा गया था, इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।
राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
ग्वालियर के छतरी मैदान में आयोजित भजन संध्या में दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक विपिन वापना और उल्का वापना ने भजन गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि भजन संध्या में पहुंचे थे. राजनीतिक जगत से भी कई लोग पहुंचे थे. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भजन संध्या में शामिल हुए।
भोपाल। सीएम यादव ने कहा है कि खरीफ के मौसम में सभी जगहों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराई जाए। यादव ने शुक्रवार को कृषि आदानों की समीक्षा करते हुए कहा कि 'यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कालाबाजारी न हो। राज्य में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। किसानों को संतुलित उर्वरक एनपीके का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।'
सीएम ने ली जानकारी
सीएम ने राज्य में डीएपी, यूरिया, एनपीके, एसएसपी और एमओपी उर्वरकों की मांग, अब तक प्राप्त मात्रा और वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी ली। बैठक में कोदो, कुटकी, धान, बाजरा, उड़द, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, मूंगफली,कपास आदि के बीजों की उपलब्धता की जानकारी भी दी गई।
सीएम यादव बोले-
सीएम यादव ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाली फसल पैदा करने वाले किसानों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की प्रक्रिया भी शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पशुपालन और खाद निर्माण के समन्वय द्वारा किसानों को श्रीअन्ना उगाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। इससे संतुलित फसल चक्र बनाए रखने और भूमि की उर्वरता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।'
भोपाल। उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला। खितौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बिजौरी हाल में ही फारेस्टगार्ड से पदोन्नत होकर वनपाल हुए थे। वर्तमान में वे खितौली रेंज अंतर्गत बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे।
हार्टअटैक से हुई मौत
खितौली रेंजर जैन ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह आज सुबह फ्रेस होने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक वे बाहर नही निकले। बहुत देर हुई तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की, तब पता चला कि वे टॉयलेट भीतर से बंद हैं। इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अवधेश कुमार भीतर गिरे पड़े थे। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया और शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेजा गया। कल सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अवधेश कुमार के आकस्मिक निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृत प्रभारी डिप्टी रेंजर अवधेश कुमार सिंह वन सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। बता दें कि उनके बच्चे अभी छोटे हैं।
भोपाल। एमपी के सीधी में छात्राओं से हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। राज्य साइबर पुलिस (State Cyber ​​Police) ने वॉइस बदलने वाले एप्लीकेशन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. साइबर पुलिस ने एडवाइज़री में वारदात को अंजाम देने का तरीक़ा बता कर सतर्क किया है। दरअसल सीधी में स्कॉलरशिप का झांसा देकर आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म की बड़ी वारदात हुई है.
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
इस घटना में आरोपियों ने एक ऐप का इस्तेमाल कर महिलाओं की आवाज में बात की और छात्राओं को स्कॉलरशिप का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के खुलासे के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है. एडवाइजरी (ADVISORY) में लिखा गया कि हाल ही में देखा गया है कि वह इस APP से आवाज़ बदलकर युवतियों के साथ अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। अगर प्रलोभन देकर कोई डराने धमकाने का या पैसों की डिमांड का प्रयास करें तो सतर्क हो जाएं और पुलिस थानों में जानकारी दें.
ऐसे रहें सावधान
किसी भी अंजान नम्बर से आए तो कॉल पर भरोसा न करें, चाहे वह किसी शासकीय संस्था के नाम या शासकीय योजना का फायदा दिलवाने के नाम पर किए गए हों. यदि कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवारजनों को अंजान जगह मिलने बुलाता है तो या तो जाने से परहेज करें या अपने साथ किसी समझदार इंसान को लेकर जाएं। ऐसे व्यक्ति जिन पर आपको शक होता है कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं उनके बारे में अपने परिजनों एवं मित्रों को बता कर रखें। वॉइस चेंजर एप्लीकेशन से तैयार की गई आवाज कई बार बेहद सुरुली व कम्प्यूटराइज्ड होती है, अतः ऐसे किसी कॉल के आने पर ध्यान देवें कि कहीं वह आवाज बनावटी तो नहीं है. यदि कोई आपका परिचित बनकर कॉल करता है तो कॉल को काट कर जिस परिचित के नाम से कॉल की गई है उसको उनके निजी नम्बर पर कॉल करके सुनिश्चित कर लें कि क्या उसी व्यक्ति के द्वारा आपको कॉल किया गया था।
भोपाल। एमपी में लोकसभा चुनाव के चौथे फेज को लेकर पुलिस लगातार एक्टिव बनी हुई है, इसी बीच भोपाल में पुलिस ने एक शख्स के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री के घर से नोटों की कई गड्डियां बरामद की गईं हैं. पुलिस ने देर रात यहां से लाखों रुपए बरामद किए हैं.
कैलाश करता है नोट बदलने का काम
वहीं भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी शख्स मनी एक्सचेंज (कटे-फटे नोट बदलना) के कारोबार का दावा कर रहा है. जिसकी जांच की जा रही है. बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से एमपी में पुलिस कैश पैसों को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इसी छापेमारी के दौरान भोपाल के अशोका गार्डन में बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया गया है. बता दें कि कैलाश खत्री के पास 1 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के कटे-फटे नोट बरामद हुए हैं. इसके साथ ही नए नोट भी मिले हैं. फिलहाल अभी तक पूरे कैश की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
गौरतलब है कि एमपी के 29 लोकसभा सीटों में से तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि 13 मई को चौथे चरण में बचे हुए 8 सीटों पर वोटिंग होगी जिसको लेकर पुलिस मुस्तैद है.
भोपाल। चुनावी माहौल में सक्रियता बनाए हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छे व्यक्ति हैं। अगर वे भारतीय जनता पार्टी में आते तो उनका स्वागत होता। कैलाश ने इस बात को भी रेखांकित किया कि BJP में हर किसी के लिए जगह नहीं है। गौरतलब है कि जिस समय कमलनाथ के भाजपा ज्वॉइन करने की चर्चाएं तेज थीं, तब कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का पुरजोर विरोध भी किया था और इन खबरों का खण्डन भी किया था।
न्यू ज्वाइनिंग टीम के सहयोगी हैं कैलाश
पिछले दिनों मप्र में चले घटनाक्रम में बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता अपनी पार्टी से नाराज होकर भाजपा की तरफ बढ़े हैं। हालांकि न्यू ज्वाइनिंग टीम का अगुआ पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को कहा जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया में कैलाश विजयवर्गीय की भी बड़ी भूमिका बताई जाती है। कैलाश के हिस्से सबसे बड़ी ज्वाइनिंग के रूप में इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का बीच चुनाव अपनी पार्टी से विमुख हो जाना है।
कांग्रेस को लग चुके कई झटके
भाजपा द्वारा कांग्रेस नेताओं को जीतने की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से लेकर कई विधायक तक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मप्र में महज 38 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने पाला बदला है। बीच चुनाव कांग्रेस विधायकों ने हाथ का साथ छोड़ा है। इन सभी ने कांग्रेस की रीति नीति से खफा होने का हवाला दिया है। गौरतलब है कि 5 मई को बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल हुईं। इससे पहले 30 अप्रैल को विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी थी। जबकि 29 मार्च को कमलेश शाह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर जनप्रतिनिधियों और आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया था।