Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • MP Lok Sabha Phase-1 Election: पहले फेज की 6 सीटों पर मतदान जारी, कमलनाथ ने डाला वोट

MP Lok Sabha Phase-1 Election: पहले फेज की 6 सीटों पर मतदान जारी, कमलनाथ ने डाला वोट

भोपाल: लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज प्रदेश के इन सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा […]

Advertisement
Voting continues on 6 seats of the first phase
  • April 19, 2024 2:50 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल: लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। आज प्रदेश के इन सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है। इन छह सीटों में छिंदवाड़ा सबसे हॉट लोकसभा सीट बताई जा रही है। MP Lok Sabha Phase-1 क्योंकि इस सीट पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलनाथ के बेटे नकुलनाथ और बीजेपी के विवेक बंटी साहू के बीच कांटे का टक्कर है। यह प्रदेश की एकमात्र ऐसी सीट है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थी।

कमलनाथ ने डाला वोट

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मतदान करने से पहले बेटे और कांग्रेस उम्मीदावर नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ के साथ मंदिर गए। जहां पूजा-अर्चना करने के बाद वे वोटिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला।

इतने वोटर्स डालेंगे वोट

प्रथम फेज में 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष, 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर वोटर है।

100 वर्ष से अधिक उम्र के 771 मतदाता

प्रथम फेज के कुल वोटर्स में 20 से 29 साल के वोटर्स की संख्या 26 लाख 54 हजार 434 है। वहीं, 18 से 19 साल के मतदाताओं का आकड़ा 3 लाख 44 हजार 244 है। इसके साथ 100 वर्ष से अधिक उम्र के 771 और 85 साल से अधिक उम्र के 46 हजार 463 वोटर्स है। सेवा वोटर्स की संख्या 10 हजार 522, अप्रवासी वोटर्स 31 और दिव्यांग वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 10 है।

जबलपुर में ईवीएम ख़राब होने की शिकायत

प्रदेश की सभी छह लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों को मतदाताओं के स्वागत के लिए गुब्बारे लगाकर और कारपेट बिछाकर डेकोरेट किया गया है। वोट डालने के लिए लोग सुबह से बोटिंग बूथ पहुंच रहे हैं। वहीं जबलपुर में वोटिंग केंद्र क्रमांक 94 पर ईवीएम का बटन नहीं दबा. हालांकि बाद में उसे कुछ समय के बाद ठीक कर लिया गया।

छह सीटों पर इनके बीच कांटे की टक्कर

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी से विवेक साहू और कांग्रेस से नकुलनाथ के बीच कांटे का टककर देखा जा रहा हैं। हालांकि इसका फैसला 4 जून को होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नकुल कमलनाथ की जीत हुई थी।

जबलपुर लोकसभा सीट का संग्राम अति रोमांचक है। यहां कांग्रेस के दिनेश यादव और बीजेपी के आशीष दुबे के बीच मुकाबला है। यहां 2019 के दौरान बीजेपी की जीत हुई।

बालाघाट लोकसभा सीट पर महासंग्राम देखने को मिल रहा है। यहां से इस बार बीजेपी के भारती पारधी और कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वर चुनावी मैदान में है। 2019 में बीजेपी की जीत हुई थी।

शहडोल लोकसभा सीट पर बीजेपी की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस के फुंदेलाल मार्कों के बीच मुकाबला है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की जीत हुई और हिमाद्री सिंह सांसद चुनी गई।

मंडला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम और बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते के बीच मुकाबला है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की जीत हुई थी। और फग्गन सिंह सांसद बने थे।

सीधी लोकसभा सीट का संग्राम रोचक है। यहां बीजेपी से राजेश मिश्रा और कांग्रेस से कमलेश्वर पटेल चुनावी मैदान में है। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी की जीत हुई थी।

आज देश भर में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को शुरू है। इस फेज में मतदान 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रहा है। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है, उत्तर प्रदेश में आठ, मध्यप्रदेश में छह, बिहार में चार, पश्चिम बंगाल में तीन, असम और महाराष्ट्र में पांच, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर वोटिंग शुरू है।

इन राज्यों में भी वोटिंग शुरू

बता दें कि इसके साथ तमिलनाडु (39), मेघालय की (दो), उत्तराखंड (पांच), अरुणाचल प्रदेश (दो), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (एक), मिजोरम (एक), नगालैंड (एक), पुडुचेरी (एक), सिक्किम (एक) और लक्षद्वीप (एक) की सभी लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है।


Advertisement