Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • पहलगाम में हमले में मारे गए सुशील नथानियल का आज होगा अंतिम संस्कार, चर्च में आखिरी दर्शन

पहलगाम में हमले में मारे गए सुशील नथानियल का आज होगा अंतिम संस्कार, चर्च में आखिरी दर्शन

भोपाल। पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल का गुरुवार यानी आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार जूनी इंदौर कब्रिस्तान में होगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन और प्रार्थना सभा के लिए चर्च में रखा गया है। परिवार के साथ घूमने गए थे कश्मीर सुशील नथानियल की […]

Advertisement
Last rites of Sushil Nathaniel
  • April 24, 2025 6:21 am IST, Updated 3 hours ago

भोपाल। पहलगाम हमले में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल का गुरुवार यानी आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार जूनी इंदौर कब्रिस्तान में होगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को आखिरी दर्शन और प्रार्थना सभा के लिए चर्च में रखा गया है।

परिवार के साथ घूमने गए थे कश्मीर

सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं, स्वजन उन्हें देखकर बुरी तरह से रोने लगे। जेनिफर बहन और भाभी के गले लगकर बिलखने लगीं। इस दौरान बेटा आस्टिन और बेटी आकांक्षा गुमसुम खड़े रहे। चर्च में रखे सुशील के शव को परिवार वालों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ताबूत से लिपटकर रोने लगे। पास मौजूद अन्य परिवार वालों ने उन्हें सांत्वना दी। सुशील शनिवार को कश्मीर घूमने के लिए अपने परिवार के साथ गए थे।

सुशील को सरप्राइज देना पसंद

परिवार वालों ने बताया कि उन्हें सरप्राइज देना पसंद था, इसलिए इस बार भी बिना बताए अचानक से घूमने के लिए चले गए। वहां पहुंचने के बाद परिवार को इसकी जानकारी दी। हंसमुख सुशील का यूं अचानक चले जाना परिवार को बहुत खल रहा है। सुशील के पार्थिव शरीर को घर पर लाते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बेटी के पैर में लगी गोली के निशान और बेटे और पत्नी की ऐसी हालत देखकर सबकी आंखें नम हो गई। इस दौरान सभी एक-दूसरे को संभालते दिखे। सुशील के घर लोगों का तांता लगा रहा।

प्रशासन ने किया सहयोग

छोटे भाई विकास के घर भी परिवार वाले पहुंचे। रात को जब पार्थिव शरीर को लेकर गाड़ी सुशील के घर पहुंची तो सुशील के ताबूत को विधायक रमेश मेंदोला, मंत्री तुलसी सिलावट और पड़ोसियों ने कंधा दिया। सुशील की भाभी, बहन और अन्य परिवार वालों ने बताया कि सरकार ने कश्मीर से लेकर इंदौर तक पूरा सहयोग किया है। इंदौर में भी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरे परिवार से संपर्क में हैं।


Advertisement