भोपाल: गुरुवार रात को इंदौर के कनाडि़या बायपास पर कुछ अज्ञात बदमशों ने गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। हमले में प्रदीप कश्यप और अनिल पटेल पर चाकू चलाया गया है। दोनो को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को हमलावर का पता नहीं चला है, पुलिस […]
भोपाल: गुरुवार रात को इंदौर के कनाडि़या बायपास पर कुछ अज्ञात बदमशों ने गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। हमले में प्रदीप कश्यप और अनिल पटेल पर चाकू चलाया गया है। दोनो को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को हमलावर का पता नहीं चला है, पुलिस की टीम इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
बता दें कि इन दिनों बदमाशों और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे आम आदमी तो ठीक पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बना रहे है। गुरुवार देर रात इंदौर में कनाडि़या बायपास पर गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को बदमाशों ने चाकू से हमला किया। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंच कर गंभीरतापूर्वक जायजा लिया, और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक दो दिन से पुलिस चौराहों पर गश्त कर रही थी। बीते 23 दिनों में शहर में चार मर्डर हुए हैं। बीतें दिन पुलिसकर्मी प्रदीप कश्यप और अनिल पटेल पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। इससे उन दोनों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज जारी है। वहीं हमलावर कौन थे और क्यों चाकू मारें। इसका पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी हुई है। साथ ही क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। बदमाशों की संख्या दो से अधिक थी और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद वे नौ दो ग्यारह हो गए।
बदमाशों ने दोनो पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला किया। जहां यह वारदात को अंजाम दिया गया उसके नजदीक ही कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। उनमें से कुछ युवक पुलिसकर्मियों की मदद के लिए दौड़ते हुए पहुंचे और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस अफसरों को घटनास्थल से कुछ सुराग भी मिले है।