Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • राह चलती महिलाओं के साथ छेडखानी, पुलिस ने आरोपी का पीछा कर पकड़ा

राह चलती महिलाओं के साथ छेडखानी, पुलिस ने आरोपी का पीछा कर पकड़ा

भोपाल। आगर मालवा में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले बदमाश को कोतवाली पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिलाओं से करता था छेड़छाड़ बता दें कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से आगर […]

Advertisement
  • May 30, 2024 7:34 am IST, Updated 9 months ago

भोपाल। आगर मालवा में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले बदमाश को कोतवाली पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

महिलाओं से करता था छेड़छाड़

बता दें कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से आगर जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी क्षेत्र, मास्टर कॉलोनी, गांधी उपवन छावनी, बस स्टेंड, शहर की कॉलोनियां समेत अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बीते मंगलवार की रात छावनी क्षेत्र में इस बदमाश ने जैसे ही महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई तो महिला और उनके साथ खड़े जागरूक नागरिकों ने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

इस दौरान बदमाश बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन कोतवाली पुलिस पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अभिषेक पिता सुमेर सिंह नट (24) निवासी बापचा बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags


Advertisement