Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • शिवराज ने नामांकन से पहले घर पर की अर्चना पूजा, बोले-जनता के बीच…

शिवराज ने नामांकन से पहले घर पर की अर्चना पूजा, बोले-जनता के बीच…

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहे है। पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। भाजपा ने विदिशा सीट […]

Advertisement
  • April 19, 2024 8:08 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहे है। पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। भाजपा ने विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को पूर्व सीएम शिवराज विदिशा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने भोपाल स्थित निवास पर विधि विधान से पूजा पाठ किया। पूजा के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने रायसेन रवाना हुए।

पूर्व सीएम शिवराज बोले

रायसेन रवाना होने के पहले शिवराज ने कहा कि मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे शीर्ष नेतृत्व ने विदिशा से मौका दिया। विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र मेरे लिए बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी, बुढ़ापे की काशी है। जब सीएम बनने का अवसर मिला तो क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है। मुझे बल, धन, मुक्ति नहीं बस जनता के बीच आकर सेवा करता रहूं यही मेरी कामना है।

अपने परिवार के साथ ली सेल्फी

मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ BJP जीतेगी। आज 6 सीटों के साथ सभी सीटों पर BJP की जीत पक्की है। इस समय पूरा देश मोदीमय है। मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का विकास हो रहा है। भाजपा ने सभी वर्ग के लिए विकास किया है। रायसेन रवाना होने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। रायसेन में शिवराज पहले जनसभा करेंगे। इसके बाद एक किमी का रोड शो कर नामांकन भरने जाएंगे।


Advertisement