Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: तीखे होने लगे सर्दी के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: तीखे होने लगे सर्दी के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

भोपाल। एमपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान भी 5 डिग्री तक लुढ़कने वाला है। लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश भर में ही हाल ठंड के कारण बुरा है। जिसके चलते लोगो को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा […]

Advertisement
  • December 21, 2023 6:22 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान भी 5 डिग्री तक लुढ़कने वाला है। लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश भर में ही हाल ठंड के कारण बुरा है। जिसके चलते लोगो को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

ग्वालियर रहा सबसे ठंडा

बता दें ग्वालियर चंबल इलाके में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमपी के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंड ग्वालियर में दर्ज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी, छतरपुर, दतिया, सबसे ज्यादा ठंडे इलाके के रूप में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा ग्वालियर, चंबल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पर तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने जताया बारिश का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक दतिया, पचमढ़ी, छतरपुर सबसे ज्यादा ठंडे इलाके के रूप में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा सिवनी में भी शीत लहर का प्रभाव देखा गया। खंडवा, धार, खरगोन, मलाजखंड के साथ राजधानी भोपाल में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। IMD की मानें अगले 24 घंटे के अंदर मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कोल्ड डे की संभावना

बादल छाने के साथ 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है। कुल मिलाकर 3 से 4 दिनों तक ठंड की थर्ड डिग्री का असर प्रदेश मे देखने को मिलेगा कई शहरो मे कोल्ड डे होने की संभावना है। बता दें, पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।


Advertisement