भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार करवट बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ शहरों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। हालांकि प्रदेश की न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बजाय इसमें स्थिरता दिखाई दी। प्रदेश में तेज ठंड का दौर फिलहाल थमा हुआ […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार करवट बदलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ शहरों में हल्का कोहरा दिखाई दिया। हालांकि प्रदेश की न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की बजाय इसमें स्थिरता दिखाई दी। प्रदेश में तेज ठंड का दौर फिलहाल थमा हुआ है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल जिले 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सीहोर जिले में 8.3 शाहजहांपुर में 8.5 राजगढ़ में और अशोकनगर के कृषि विज्ञान केंद्र आवरी में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान वाले पांच शहरों में ग्वालियर शामिल रहा जहां न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। दतिया में 17 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। प्रमुख जिलों का तापमान देखा जाए तो राजगढ़ में 8.6, सागर में 8.7, खरगोन में 9.4, ग्वालियर में 10.3, भोपाल में 12.6, इंदौर में 15.4 और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 27.8, ग्वालियर में 18.2, इंदौर में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
IMD ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ शहरों में कोहरा भी छाए रह सकता है और विजबिलटी भी घट सकती है। इन स्थानों में ग्वालियर चंबल संभाग के सभी शहर शामिल हैं। इसके अलावा छतरपुर, रीवा, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे शहरों में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
IMD के मुताबिक पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। इस कारण हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिससे रात के पारा में गिरने की उम्मीद है। जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ग्वालियर, सागर संभाग, चंबल, के शहरों में सुबह के समय घना कोहरा के साथ कई शहरों में बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।