Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेज अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेज अलर्ट

भोपाल। एमपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाए रहने की वजह से ठंड में कमी आई है और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। मध्यप्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक […]

Advertisement
  • December 25, 2023 3:46 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाए रहने की वजह से ठंड में कमी आई है और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। मध्यप्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों ने जारी किया अलर्ट

IMD के मुताबिक इस हफ्ते कोहरा बढ़ता हुआ देखने को मिलेगा। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा शहर ग्वालियर रहा। जहां न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के बारे में बताया है कि प्रदेश में मुरैना, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, भिंड, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नीमच, विदिशा, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां , शिवपुरी, सतना, पन्ना, टीकमगढ़ जैसे शहरों में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अलाव का सहारा

बतो दें, प्रदेश में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है।


Advertisement