Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: मौसम ने बदली करवट, तापमान में आई गिरावट

MP Weather Update: मौसम ने बदली करवट, तापमान में आई गिरावट

भोपाल। एमपी में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बर्फीली हवाओं से तापमान में हो रही गिरावट थम गई है और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम […]

Advertisement
  • December 24, 2023 1:12 pm IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बर्फीली हवाओं से तापमान में हो रही गिरावट थम गई है और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

IMD ने जारी किया अलर्ट


मध्य प्रदेश में IMD ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं दतिया, ग्वालियर, भिंड शहरों में हल्का कोहरा रहा ।जिसकी वजह से विजिविलिटी में भी कमी देखी गई। वहीं शनिवार को भोपाल, इंदौर, मंडला, सिवनी समेत कई जिलों में तीखी धूप देखने को मिली।

शाजापुर में रहा सबसे कम तापमान


बीते शनिवार को शाजापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं मंडला में सबसे अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छतरपुर के बिजावर में 6.6 डिग्री, अशोकनगर में 7.2 डिग्री और राजगढ़ में 7.4 डिग्री, नौगांव में 7.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इन जगहों पर न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बादल छाए रहने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

26 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 26 दिसंबर से तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी और दोबारा ठिठुरन बढ़ेगी। IMD के मुताबिक बादल काफी ऊंचाई पर हैं, जिस कारण आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। बर्फ बारी का असर एमपी के श्योपुर में पड़ रहा है। शीत लहर के बीच एक दिन की राहत के बाद आज फिर से रविवार को कोहरा कोहराम मचा रहा है। आज सुबह से छाये घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई है। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।


Advertisement