Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: MP में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने किया हाल बेहाल, विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: MP में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने किया हाल बेहाल, विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राज्यों में कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। शहडोल रहा सबसे ठंडा मध्य प्रदेश का मौसम रोजाना बदल रहा है। पूरे प्रदेश का तापमान 5 डिग्री के नीचे रहा, […]

Advertisement
  • January 14, 2024 6:09 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राज्यों में कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

शहडोल रहा सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश का मौसम रोजाना बदल रहा है। पूरे प्रदेश का तापमान 5 डिग्री के नीचे रहा, इसमें शहडोल जिले का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मऊगंज, मुरैना, सहित कई शहरों में आज घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। विभाग के मुताबिक आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, मऊगंज, दतिया सहित कई शहरों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान करेगी।

तापमान में आई गिरावट

एमपी के मौसम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के दतिया का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नौगांव और रीवा जिले में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। सतना का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया जबकि खजुराहो का तापमान 6 डिग्री रहा। ग्वालियर का तापमान 6.5 डिग्री रहा और राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान भोपाल में 15 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि आने वाले एक दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

अलाव का सहारा

बता दें, ठंड के ताड़व से बचने के लिए लोग अलाव व रूम हीटर का सहारा ले रहे है।


Advertisement