Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: कड़ाके की ठंड की चपेट में मध्य प्रदेश, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड की चपेट में मध्य प्रदेश, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

भोपाल। एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। तापमान में आई गिरावट एमपी में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक शहरों में […]

Advertisement
  • January 11, 2024 3:08 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में आई गिरावट

एमपी में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया है। तापमान भी गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान भी गिरकर नीचे आ गया है। बुधवार को सतना प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बता दें, रायसेन में दिन का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सागर, दमोह, उमरिया, दमोह, खजुराहो और शाजापुर शहरों में सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। राजधानी भोपाल में भी अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नीचे

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में पश्चिमी विशोभ के कारण तापमान में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में 2 से 3 दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जैसे ही प्रदेश से बादल छटेंगे वैसे-वैसे प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो जाएगी। अगले हफ्ते प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे जाने का आसार हैं।

जबलपुर में हुई बारिश

घने कोहरा के कारण भोपाल, जबलपुर, अनूपपुर, विदिशा, सागर जैसे एक दर्जन जिलों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। प्रदेश में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की आसार नजर आ रहे हैं। जबलपुर में दिनभर घना कोहरा और बादल छाए रहे। शाम को शहर में बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है जिनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और रतलाम के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा शेष संभाग एवं जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है, जबकि ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों के साथ ही सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, जबलपुर, मंडला, सीहोर, भोपाल, मंदसौर और नीमच जिले में घना कोहरा छाए रहने के कारण दक्षता 50 से 500 मीटर तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज आ सकती है।

रीवा रहा सबसे ठंडा

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दतिया में 10.1, ग्वालियर में 9.6, ग्वालियर में 11.2 और शिवपुरी में 10.01 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, 5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में ग्वालियर 14.02, दतिया 15, शिवपुरी 16.4, टीकमगढ़ 17 और छतरपुर 18.4 डिग्री सेल्सियस रहे।


Advertisement