Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: 11 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, इन शहरों का बढ़ा तापमान

MP Weather Update: 11 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, इन शहरों का बढ़ा तापमान

भोपाल। प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर खत्म होने के बाद अब तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। प्रदेशभर में गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। इससे तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो गया है। राजगढ़ और नर्मदापुरम में गर्मी सबसे अधिक है। यहां तापमान 40 से […]

Advertisement
11 अप्रैल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
  • April 12, 2023 5:00 am IST, Updated 2 years ago

भोपाल। प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर खत्म होने के बाद अब तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। प्रदेशभर में गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। इससे तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो गया है। राजगढ़ और नर्मदापुरम में गर्मी सबसे अधिक है। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री के पार पहुंच गया। राजधानी में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार यानी आज भी यहां अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान 38 डिग्री के पार है।

मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने दी जानकारी

मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मौसम सुहाना रहेगा। भोपाल में पारा 38 से 40 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। गर्म हवा का प्रभाव कुछ दिन बाद देखने को मिल सकता है।

इन शहरों का बढ़ा तापमान

आगे मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में मंगलवार यानि 11 अप्रैल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 38.9 डिग्री पर पहुंच गया था। इंदौर में 38.5, ग्वालियर में 38.3 और जबलपुर में 38.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ में तो तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं, नर्मदापुरम, खजुराहो, दमोह और रतलाम में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक था। गुना, मंडला, उमरिया, सागर, सतना, धार और उज्जैन में भी झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।


Advertisement