भोपाल। एमपी के ग्वालियर में चल रहे ऐतिहासिक मेले में बीती रात दुर्घटना घटित हुई। झूले में कॉर्नर पर बैठी 40 वर्षीय महिला नीचे गिर गई। झूले से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला झूले से गिरी […]
भोपाल। एमपी के ग्वालियर में चल रहे ऐतिहासिक मेले में बीती रात दुर्घटना घटित हुई। झूले में कॉर्नर पर बैठी 40 वर्षीय महिला नीचे गिर गई। झूले से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने के बाद महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरार में रहने वाली रहना रविवार की देर शाम ग्वालियर व्यापार मेला घूमने के लिए पहुंची थीं। इसी बीच वो नांव वाला झूला झूलने के लिए गई। झूला पूरी ओवरलोड था। इसी दौरान जब कुछ देर बाद यह झूला शुरू हुआ तो किनारे पर बैठी यह महिला झूले से नीचे गिर गई। नीचे गिरी तो हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
व्यापार मेले में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। खासकर झूला सेक्टर में सुरक्षा के लिए हाथ से सैलानियों के लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं हैं। झूले में बैठने वालों की सुरक्षा के लिए कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं हैं। यदि किसी को चक्कर आ जाए तो कोई सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मेला प्रभारी SDOP संतोष पटेल का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। इसके बावजूद हमने झूलों पर सुरक्षा के मानकों को चेक करने की निर्देश दिए हैं।