Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP News: डॉक्टर और नर्स की लड़ाई में पिस रहे मरीज, इलाज हुआ प्रभावित

MP News: डॉक्टर और नर्स की लड़ाई में पिस रहे मरीज, इलाज हुआ प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स मे डॉक्टरों और नर्स के बीच में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अब मरीजो की जान पर बन आई है। दरअसल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल AIIMS में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच बहस […]

Advertisement
  • November 23, 2023 8:29 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स मे डॉक्टरों और नर्स के बीच में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अब मरीजो की जान पर बन आई है। दरअसल, प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल AIIMS में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच बहस हो गई थी। नर्सिंग स्टाफ ने डॉक्टरों पर बुरा बर्ताव और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

नर्स ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

बता दे, बर्न एंड प्लास्टि विभाग में डॉक्टरो और नर्स के बीच विवाद हुआ है । नर्स ने डॉक्टरों पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।। इसके चलते 1200 से अधिक नर्स धरना पर बैठ गए हैं। नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार देर रात काम बंद कर दिया। घटना के बाद कई डिपार्टमेंट में काम ठप्प हो गया है। अब मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें डॉक्टर और नर्स के बीच बहस हो रही थी। वीडियो मे दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए।

डॉक्टरों ने आरोपों को किया खारिज

इधर, डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। सिर्फ एक नर्स से डॉक्टर का विवाद हुआ था। नर्स पहले भी डॉक्टर से बुरा बर्ताव कर चुकी है। गलत तरीके से पूरा मामला फैलाया जा रहा है। वहीं डॉक्टर ने वायरल वीडियो को एडिटेड बताया है। डॉक्टरों ने बताया कि जिस नर्स से विवाद हुआ उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Tags


Advertisement