Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • कूनो नेशनल पार्क में उदय नाम के एक और चीते की हुई मौत

कूनो नेशनल पार्क में उदय नाम के एक और चीते की हुई मौत

भोपाल: कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर सामने आयी है। उदय नाम के चीते की आज मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जे एस चौहान ने की है। जे एस चौहान ने बतया कि आज उदय नाम का चीता कूनो नेशनल पार्क में बीमार पाया गया था। […]

Advertisement
  • April 23, 2023 4:59 pm IST, Updated 2 years ago

भोपाल: कूनो नेशनल पार्क से बुरी खबर सामने आयी है। उदय नाम के चीते की आज मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जे एस चौहान ने की है। जे एस चौहान ने बतया कि आज उदय नाम का चीता कूनो नेशनल पार्क में बीमार पाया गया था। जिसके बाद उसे बेहोश करके इलाज किया जा रहा था। शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।

उदय 12 चीतों में से एक था

उदय नाम का ये चीता विदेश से आये 12 चीतों में से एक था जो दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारीयों के अनुसार उदय आज दैनिक निगरानी दाल को बीमार हालत में मिला जिसके बाद उसका इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। लेकिन आज शाम 4 बजे चीते की मौत हो गई।


Advertisement