Advertisement
  • होम
  • खेल
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान पर लगा जुर्माना, देने होंगे इतने लाख रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान पर लगा जुर्माना, देने होंगे इतने लाख रुपए

भोपाल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर भारी जुर्माना लगा है। सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए रजत पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल […]

Advertisement
captain fined
  • April 8, 2025 9:00 am IST, Updated 1 week ago

भोपाल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर भारी जुर्माना लगा है। सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए रजत पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला स्लो ओवर रेट है।

स्लोओवर ओवर के लिए लगा जुर्माना

इसलिए नियम के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के लिए कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रजत चौथे कप्तान हैं, जिन पर इस सीजन में स्लो ओवर के लिए जुर्माना लगाया गया है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया।

आरसीबी ने 4 में से 3 मैच जीते

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 221 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस केवल 209 रन ही बना पाई। इस मैच में रजत ने केवल 32 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के मारे। चौकों-छक्कों की मदद से कप्तान ने 64 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन हासिल किए। देवदत्त पड्‌डीकल ने 22 गेंदों पर 37 रन बंटोरे और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 गेंदों पर 40 रन बनाए। RCB ने 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है।

अगला मुकाबला दिल्ली से

इन 3 मैचों के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 8वें नंबर पर है। RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। दिल्ली अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है।


Advertisement