भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज दूसरी बार अपना पूर्ण बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में एमपी का बजट पेश किया। बजट से युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में श्रम शक्ति और रोजगार बढ़ाने के लिए कामकाजी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज दूसरी बार अपना पूर्ण बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में एमपी का बजट पेश किया। बजट से युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में श्रम शक्ति और रोजगार बढ़ाने के लिए कामकाजी महिलाओ के लिए हॉस्टल खोले जा रहे है।
युवा कल्याण के लिए स्वामी विवेकानंद मिशन की शुरूआत की गई। साल 2024-25 में 4 हजार से ज्यादा विद्यालय में नर्सरी की क्लास शुरू हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया हैय़ पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए एक हजार 86 करोड़ रूपए प्रस्तावित किए जाएंगे। गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए कई योजनाओं को लागू किया जाएगा। जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।
इन औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख से अधिक रोजगार दिए जाएंगे। विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से ज्यादा घर बनाए गए हैं। प्रदेश में 22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे। जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में निजी और सरकारी दोनों को मिलाकर 73 महाविद्यालय हैं। इन विश्वविद्यालय में AI की शिक्षा कक्षाएं शुरू की जाएगी। खेल ऐसा माध्यम है जो युवाओं में अनुशासन, टीम सहज भावना जैसे सद्गुणों का विकास करता है। उन्हें एक संकल्प वन व सफल जीवन प्रदान करता है।
जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के शहरों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाया है। उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ कला प्रदर्शित करने का मौका दिया है। खेलो इंडिया योजना के तहत भर्ती प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया स्माल केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 11 खेल अकादमी में 18 खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर की संरचना उपकरण और प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा उपलब्ध है।