भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रॉस अस्पताल के पास चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया गया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। रेडक्रॉस […]
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रॉस अस्पताल के पास चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया गया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पीसीसी के पास रेडक्रॉस अस्पताल स्थित चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। गौर करने वाली बात यह है कि विरोध में युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले जलाए। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मामूली झड़प भी हुई।
युवा मोर्चा के प्रदर्शन के अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आना पूरी तरह से कानूनी मामला है, इसलिए कांग्रेस को ईडी और आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के जरिए दबाव डालने की बजाय उसे कानूनी आधार पर अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए। पवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के 90 करोड़ के शेयर यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर किए गए, जिसके शेयरहोल्डर्स सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं। इस तरह यह पूरी संपत्ति एक परिवार के हाथ आ गई।
यह बताया गया था कि यंग इंडिया एक चैरिटेबल संस्था है, लेकिन यह क्या चैरिटी करती है, इसका कोई सबूत नहीं है। इस तरह से जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को ताकत देने के लिए स्थापित किया गया था, उसे निजी व्यापार में परिवर्तित कर दिया गया। पुतला दहन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार, सतीश विश्वकर्मा, जगदीश यादव, दिव्या ऋषि तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता और अवनी शर्मा शामिल हैं।