Advertisement
  • होम
  • फोटो गैलरी
  • Photo Feature: सूखे पत्ते जैसा दिखने वाला मेढ़क, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

Photo Feature: सूखे पत्ते जैसा दिखने वाला मेढ़क, तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

भोपाल। आपने कई तरह के मेढ़क देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पत्ते वाला मेढ़क देखा है। आज हम आपको ऐसे मेढ़क की तस्वीर दिखाने वाले है जो बिल्कुल पत्ते की तरह दिखता है। पत्ते वाले मेढ़क को देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि मेढ़क है या सूखा पत्ता। संबंधित खबरें Photo Feature: रमजान […]

Advertisement
dry leaf like frog
  • March 4, 2025 7:49 am IST, Updated 3 months ago

भोपाल। आपने कई तरह के मेढ़क देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पत्ते वाला मेढ़क देखा है। आज हम आपको ऐसे मेढ़क की तस्वीर दिखाने वाले है जो बिल्कुल पत्ते की तरह दिखता है। पत्ते वाले मेढ़क को देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि मेढ़क है या सूखा पत्ता।

पत्ते जैसा दिखने वाले मेढ़क को मालयान हॉर्न्ड फ्रॉग कहा जाता है। यह पत्ते वाला मेढ़क मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया के जंगलों में मिलता है। ये वर्षावनों में रहते हैं। ये सूखे पत्तों के बीच छुपकर रहते हैं। यह उन जगहों पर मिलते है जहां बहुत सारे सूखे पत्तों हो।

कूखे पत्तों से जैसे दिखने के कारण यह मेढ़क शिकारी की नजर से खुद को बचाता है। अपने पत्ते जैसी संरचना की वजह से यह मेढ़क कई जीवों को अपना शिकार बनाता है। मालयान हॉर्न्ड फ्रॉग की आंखों के ऊपर खास तरह की सींग होती है। जो इसकी मौजूदगी और अनोखा बनाती है।

इस अनोखा पत्ते वाले मेढ़क का शरीर हरे और भूरे रंग का मिश्रण होता है। हॉर्न्ड फ्रॉग की लंबाई 8.9 सेमी होती है। ये मेढ़क रात के समय सक्रिय हो जाते हैं। जबकि दिन के समय यह आराम करते हैं। छोटे कीट जैसे चीटी, मक्खियां और बीटल्स इसका शिकार होती है।

मालयान हॉर्न्ड फ्रॉग धरती पर रहते हैं। यह बाकी मेढ़कों की तरह पानी में नहीं रहते है। ये भारत के बाहर पाए जाते है। यह जंगलों में रहकर ही शिकार करते हैं। यह छोटे कीड़े-मकौड़े को मारकर खाते हैं।


Advertisement