भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक देशभक्ति गीत “निशानी देख लो” जारी किया है। यह देशभक्ति गीत देश की सैनिक, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के उन जाबांज अधिकारियों को समर्पित है, जिन्होंने इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल […]
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक देशभक्ति गीत “निशानी देख लो” जारी किया है। यह देशभक्ति गीत देश की सैनिक, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के उन जाबांज अधिकारियों को समर्पित है, जिन्होंने इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल की गई है। इस गाने में पीएम नरेंद्र मोदी का गुणगान किया गया है।
इस गाने में तुर्की और चीनी ड्रोनों की नाकामी पर हमला बोला गया है। साथ ही पाकिस्तान पर तंज कसा गया है। इस देशभक्ति गीत को बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने लिखा और गाया है। गीत की शुरुआत सैनिकों से होती है। इस गाने में 130 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों का भी जिक्र किया गया है। इस गाने में बताया गया है कि किस तरह 30 लाख सैनिकों को सपोर्ट करने के लिए उनके पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी खड़े हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि यह गीत न केवल भारतीय सेना के सैन्य बलों के सम्मान में गाया गया है बल्कि हर उस हिंदुस्तानी के लिए भी है जो राष्ट्रभक्ति में विश्वास रखता है। गीत में सेना की दृढ़ता, नेतृत्व और बहादुरी को दर्शाया गया है।
इतना ही नहीं, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली महिला शक्ति का भी जिक्र इस गाने में किया गया है। गीत के विजुअल पोस्टर में सैन्य ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया ब्रीफिंग में दिखी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी झलक दिखाई गई है। ये दोनों ही महिला अधिकारी उस मिशन का मुख्य चेहरा बनीं, जिसने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों को स्वाहा किया था। भाजपा के डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस गीत को शेयर किया गया है। शुरुआती घंटों में ही इस गाने पर हजारों व्यूज आए हैं। साथ ही इस गाने को जमकर शेयर किया गया है।
30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी,
नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी!निशानी देख लो, ये निशानी…
कहानी हो गई है, शुरू कहानी!#OperationSindoor जारी है… 🇮🇳 pic.twitter.com/IcqsUSXpWd— BJP (@BJP4India) May 19, 2025