Advertisement
  • होम
  • देश
  • Akshay Kumar Birthday:आज है वर्सेटाइल एक्टर अक्षय कुमार का जन्मदिन, बर्थडे के मौके पर की खास अनाउंसमेंट

Akshay Kumar Birthday:आज है वर्सेटाइल एक्टर अक्षय कुमार का जन्मदिन, बर्थडे के मौके पर की खास अनाउंसमेंट

भोपाल। आज उस सेलिब्रिटी का जन्मदिन है जो बॉलीवुड में 33 साल से अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘खिलाड़ी कुमार’ कहकर बुलाते हैं। उनकी कॉमेडी और स्टंट के तो दुनिया दीवानी है। आज कॉमेडी किंग और फाइनेस्ट एक्टर अक्षय कुमार का बर्थडे हैं। आज अक्षय […]

Advertisement
Akshay Kumar Birthday
  • September 9, 2024 8:21 am IST, Updated 6 months ago

भोपाल। आज उस सेलिब्रिटी का जन्मदिन है जो बॉलीवुड में 33 साल से अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से ‘खिलाड़ी कुमार’ कहकर बुलाते हैं। उनकी कॉमेडी और स्टंट के तो दुनिया दीवानी है। आज कॉमेडी किंग और फाइनेस्ट एक्टर अक्षय कुमार का बर्थडे हैं। आज अक्षय कुमार का 57वां जन्मदिन है।

150 से ज्यादा फिल्में की

अक्षय का नाम इंडस्ट्री के टॉप और सक्सेसफुल अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार है। हाल ही में अभिनेता स्त्री 2 और खेल- खेल में जैसी फिल्मों में दिखाई दिए थे। ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर हम उनके बारे में कई दिलचस्प बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया है। इंडस्ट्री में उन्हें प्यार से ‘खिलाड़ी कुमार’कहकर बुलाया जाता है। अक्षय कुमार अब तक के अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कर चुके है।

सौगंध फिल्म से हुई करियर की शुरूआत

अक्षय कुमार वर्सेटिलिटी के लिए इस अभिनेता को कई अवॉर्ड्स दिए जा चुके हैं। जिसमें से एक देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री भी सम्मिलित है। अक्षय ने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम साल 1991 की फिल्म सौगंध से रखा था, लेकिन उनके लाइफ का टर्निंग प्वाइंट एक्शन थ्रिलर फिल्म खिलाड़ी से आया। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार बॉलीवुड का चर्चित चेहरा बन गए। इसके बाद उन्होंने जानवर, मोहरा, अंदाज, यह दिल्लगी, हेरा फेरी, धड़कन, नमस्ते लंदन, मुझसे शादी करोगी, फिर हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में काम किया हैं।

कई रिएलिटी शो को किया होस्ट

अक्षय कुमार ने फिल्मों के अतिरिक्त कई रिएलिटी शो भी किए है। उन्होंने साल 2008 में फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का पहला, दूसरा और चौथा सीजन होस्ट किया था। उसके बाद वह साल 2011 में स्टारप्लस के शो मास्टरचेफ को होस्ट करते हुए भी नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने साल 2014 में लाइफ ओक के शो डेयर टू डांस को भी होस्ट किया था। अक्षय कुमार अपने 57वें जन्मदिन पर एक खास अनाउंसमेंट की है। अभिनेता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया।


Advertisement