उमावि बना मूल्यांकन केंद्र
बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल 3 लाख 4हजार 511 कॉपियां जांच के लिए कई जिलों से आई थीं। इसमें शुक्रवार तक दो लाख 84 हजार एक कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना तय है। संभावना है कि इसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बार परीक्षा मूल्यांकन का काम 13 मार्च से आरंभ हुआ था।
मूल्यांकन का काम लगभग पूरा
मूल्यांकन केंद्र प्रभारी बबीता हयारण ने बताया कि इस साल 10वीं में कुल 1 लाख 78 हजार 721 कॉपियां जांच के लिए कई जिलों से आई थीं। इनमें से हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, प्रायवेट सिक्यूरिटी, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस और ऑटोमेटिव विषय की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। अब विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय की कुल 18 हजार 900 कॉपियां जांचने का काम बाकी रह गया है। इसी तरह 12वीं में कुल 1 लाख 25 हजार 790 कॉपियां जांच के लिए लाई गई थीं। इनमें से आईपी, अकाउंट और क्रॉप प्रोडक्शन की एक हजार 610 कॉपियां जांच के लिए बाकी रह गई हैं।
मई में आएगा रिजल्ट
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कुल 1124 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन से जुड़ी पात्रता को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को कही हद तक आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए सभी आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा ओएमआर शीट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT ) मोड में होगी। परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया भी होगी।
इस तरीके से करें अप्लाई
भोपाल। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लाखों-करोड़ों छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा पे चर्चा की। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी की ताकत को पहचानने के साथ जीवन में पॉजीटिव रहने का संदेश दिया।
पीएम बोले, मैं हमेशा इस कार्यक्रम का इंतजार करता हूँ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' का यह सातवां संस्करण होने जा रहा है। इस कड़ी में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका इंतजार मैं हमेशा से करता रहता हूं. मुझे इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है और ऐसे में बच्चों के परीक्षा सबंधी तनाव को कम करने का प्रयास भी करता हूं.
लाइव प्रसारण जारी
भोपाल में पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप भी सुभाष उत्कर्ष स्कूल में छात्रों के साथ लाइव प्रसारण देखेंगे. आपको बता दें कि छात्रों के साथ चर्चा के दौरान पीएम मोदी परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने के लिए टिप्स देते हैं. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने MyGov पोर्टल के माध्यम रजिस्ट्रेंशन किया है. लगभग चार हजार लोग प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में शामिल होंगे।
इतने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 2.25 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। यह कार्यक्रम पहली बार 2018 में जब आयोजित किया गया था, उस दौरान इसकी संख्या सिर्फ 22,000 थी.
कैसे झेलें परीक्षा का तनाव जाने PM मोदी का गुरुमंत्र
पीएम मोदी ने शिक्षकों को टिप्स देते हुए कहा कि बच्चों के तनाव को कम करने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। इसलिए टीचर्स और छात्रों के बीच हमेशा सकारात्मक रिश्ता रहना चाहिए। शिक्षक का काम सिर्फ जॉब करना नहीं, बल्कि जिंदगी को संवारना है, जिंदगी को सामर्थ्य देना है, यही परिवर्तन लाता है। परीक्षा के तनाव को सटूडेंट के साथ-साथ पूरे परिवार और शिक्षक को मिलकर एड्रेस करना चाहिए। अगर जीवन में चुनौती और स्पर्धा ना हो, तो जीवन चेतनाहीन और प्रेरणाहीन बन जाएगा। इसलिए प्रतिद्वंद्विता यानी कॉम्पटिशन तो होना ही चाहिए, लेकिन हेल्दी कॉम्पटिशन होना चाहिए।
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारियां जोरो - शोरो से तेज है। इसी कम्र में बीजेपी ने आज अपना पिटारा खोल दिया है। दरअसल, बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मेनीफेस्टो में बीजेपी ने किसान, परिवार महिलाएं हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।
जेपी नड्डा ने जारी किया पत्र
बता दे, बीजेपी का संकल्प पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,सीएम शिवराज सिंह चौहान, सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
वही कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी किया गया था
किए ये प्रमुख वादे-
किसानों को गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल का भाव दिया जाएगा जब्कि धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव होगे
तेंदू पत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 रुपए देंगे.
स्कूली शिक्षा को कक्षा 12 तक फ्री करेंगे
6 न्यू एक्सप्रेस वे बनाएंगे.
इंदौर, भोपाल के बाद ग्वालियर और जबलपुर में मेट्रो ट्रेन देंगे.
एजूकेशन, हेल्थ, किसान, अधोसंरचना उसकी खरीद क्षमता बढ़ाने का काम करेंगे.
हर फैमिली को प्राइवेट या सरकारी क्षेत्र में जॉब दिलाएंगे.
एम्स के आधार पर अस्पताल डेवलप करेंगे.
34 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण और सिंगरौली और रीवा में दो नए एयरपोर्ट बनाएंगे.
हर डिवीजन में मप्र में एक आईटीआई खोलेंगे
जनजाति वर्ग के लोगों के विकास के लिए तीन लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे.
भोपाल. अपने प्यार को पाने के लिए बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान जाने वाली भारत की अंजू ने धर्म परिवर्तन करके प्रेमी नसरुल्ला से शानदार तरीके से निकाह कर लिया है और अब फातिमा बन गई है. बेटी अंजू के इस कृत्य से ग्वालियर में रहने वाले उसके पिता बहुत नाराज हैं. उन्होंने कहा कि समझो वह मेरे लिए मर गई. पिता गया प्रसाद थामस बोले- वह पाकिस्तान चली गई, वहां शादी कर ली, मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है. अब सब खत्म हो गया है और वह मेरे लिए मर गई. अब ऐसे में खबर यह सामने आ रही है कि अंजू के पिता अचानक संदिग्ध तरीके से गायब हो गए, इसके अलावा उनके घर पर भी ताला लगा हुआ है.
पिता- वह मेरे लिए मर गई
अंजू के पिता गया प्रसाद थामस ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है, मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है. बेटी की शादी के सवाल पर गया प्रसाद थामस ने कहा कि उसकी पहली शादी 18-19 साल पहले हुई थी. बेटी का मेरे यहां पर आना-जाना होता रहता था, कोई शादी या कार्यक्रम होता था तो आना-जाना लगा रहता था, हालांकि अंजू से अब उनकी इतनी नजदीकी नहीं है. उन्होंने कहा कि अंजू से उनकी बात काफी दिनों से नहीं हुई है. उसकी मां से बात होती रहती है. मुझे तो ये भी नहीं पता है कि उसने कब वीजा और पासपोर्ट बनवाया और कब पाकिस्तान चली गई.
गया प्रसाद- कोई अपील नहीं करूंगा
पिता ने कहा कि न भेजने का दबाव था, न आने का दबाव है, मेरी तरह से कोई दबाव नहीं है. मैं सरकार से कोई अपील नहीं करूंगा, बिलकुल भी नहीं. उसे वहीं रहने दो, मैं हाथ जोड़ लूंगा और कहूंगा- वहीं मरने दो. अगस्त में उसका वीजा की डेट खत्म हो रही है, इस पर उसके पिता ने कहा कि वीजा खत्म हो या वो खत्म हो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आगे उन्होने कहा कि मेरी चिंता दूर हो गई, ईश्वर की मर्जी भी यही है. इसलिए ऐसा हुआ है, कल का कोई नहीं जानता है कि कल क्या होगा. ग्वालियर में काम के सवाल पर गया प्रसाद ने जवाब दिया कि मैं विदेश में कमाने जाता हूं, यहां कोई जॉब मिलती है. भैंसों का दूध निकाल लो, भैंस रख लो, यही जॉब है यहां. दो साल से जॉब तलाश रहा हूं, कुछ नहीं करता सिलाई का काम करता हूं और कुछ खेती बाड़ी करता हूं. इसी से कुछ कमाई हो जाती है. बस गुजारा कर रहा हूं.