Advertisement
  • होम
  • त्योहार
  • International Yoga Day: कई संस्थाओं में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस, जाने इस बार की थीम

International Yoga Day: कई संस्थाओं में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस, जाने इस बार की थीम

भोपाल। योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके महत्व को समझा जा सकता है। योग का महत्व केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, इससे कही ज्यादा आगे है। योग में मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है तथा इसमें […]

Advertisement
International Yoga Day: International Yoga Day celebrated in many institutions, know the theme this time
  • June 21, 2024 12:29 pm IST, Updated 8 months ago

भोपाल। योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके महत्व को समझा जा सकता है। योग का महत्व केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, इससे कही ज्यादा आगे है। योग में मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है तथा इसमें समग्र कल्याण की भावना निहित है।

योग दिवस की थीम-महिला सशक्तिकरण

भारत में शुरू हुए योग का महत्व आज संपूर्ण विश्व में व्याप्त हो चुका है। 21 जून को पूरे दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि योग करना आज लोगों की दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। अब तो योग से गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जाने लगा है। कोरोना काल में इसका महत्व व लाभ प्रमाणित हो चुका है‌। माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विशाल परिसर में योग दिवस आनंद पूर्वक मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लेकर योग का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक योग के कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रकृति की खोज का एक माध्यम है योग

21 जून को योग दिवस मनाने के लिए यह उत्तम तिथि है, क्योंकि कई संस्कृतियों में इस तारीख के कई मान्य है। उत्तरी गोलार्द्ध में यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन है। योग केवल व्यायाम ही नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व के साथ और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करने का एक तरीका भी है। स्कूल परिसर में योग दिवस का संचालन सफलता पूर्वक किया गया। योग दिवस पर कार्यक्रम संचालन स्कूल के विध्यार्थियों द्वारा किया गया जो की कक्षा नर्सरी से चौथी के थे। इस इवैंट का सम्पूर्ण संचालन स्पोर्ट्स एचओडी गोविंद मैथिल, चंचलदीप सिलावटएवं समस्त स्पोर्ट्स डिपार्टमेन्ट द्वारा किया गया।


Advertisement