Advertisement
  • होम
  • त्योहार
  • Dhanteras: धनतेरस पर खरीदें यह 3 चीजें, घर में आएगी बरकत

Dhanteras: धनतेरस पर खरीदें यह 3 चीजें, घर में आएगी बरकत

भोपाल। वैदिक पंचांग के मुताबिक 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब से ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता […]

Advertisement
Dhanteras
  • October 28, 2024 10:38 am IST, Updated 6 months ago

भोपाल। वैदिक पंचांग के मुताबिक 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तब से ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

चीजों को खरीदने का विधान

धनतेरस के शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही स्वर्ण या चांदी से निर्मित आभूषणों को खरीदा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली चीजों को भी खरीदने का विधान है। इन चीजों को घर लाने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन ये 3 चीजें जरूर घर ले आएं।

कलश

वास्तु दोष से निजात पाना चाहते है तो धनतेरस के दिन कलश खरीदकर लाएं। इसे घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। आप चाहे तो इस घर की तिजोरी में रख सकते हैं।

झाड़ू

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत आती है। इसके लिए धनतेरस के दिन झाड़ू की जरूर खरीदे। घर में नई झाड़ू लाने से दुख एवं दरिद्रता दूर होती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।

नमक

अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी सभी परेशानी दूर हो जाती है।


Advertisement