Advertisement
  • होम
  • मंनोरंजन
  • चहल ने महवश संग अपने रिश्ता को किया कंफर्म, साथ में शेयर की फोटो

चहल ने महवश संग अपने रिश्ता को किया कंफर्म, साथ में शेयर की फोटो

भोपाल। बीते कई दिनों से चर्चा हो रही है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ क्रिकेटियम में देखा गया था, जिसके बाद से ही दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है। अब दोनों ने अपना रिश्ता की सुर्खियों को सच बताया है। आरजे महावश […]

Advertisement
Chahal confirms dating RJ Mahvash
  • April 10, 2025 7:54 am IST, Updated 1 week ago

भोपाल। बीते कई दिनों से चर्चा हो रही है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ क्रिकेटियम में देखा गया था, जिसके बाद से ही दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है। अब दोनों ने अपना रिश्ता की सुर्खियों को सच बताया है। आरजे महावश द्वारा किए गए पोस्ट से तो यही लग रही है।

दोनों को कई बार साथ में देखा गया

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दी थी। हालांकि अब महवश ने खुद युजवेंद्र चहल के साथ अपनी सिंगल फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते में मोहर लगाई है। तस्वीर में चहल और महवश साथ में सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं। महवश की इस पोस्ट पर युजवेंद्र चहल का कमेंट भी आया है। उन्होंने बड़ा ही प्यारा कमेंट करते हुए महवश को अपनी रीढ़ की हड्डी बताया है।

महवश की पोस्ट पर किया कमेंट

चहल ने कमेंट में लिखा तुम लोग मेरी रीढ़ हो। मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। महवश की शेयर की फोटो और चहल के कमेंट से ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपने रिश्ते को मंजूरी दे दी है। आरजे महवश की यह पोस्ट वायरल हो गई है। यूजर्स उन्हें भाभी-2 कहकर बुला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, भाभी 2 ऑन टॉप। तो वहीं दूसरे ने लिखा, अगले दिन अपने मोहल्ले में ऐश्वर्या आई।

मार्च के महीने में हुआ था तलाक

8 अप्रैल यानी मंगलवार को हुए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में महवश को देखा गया था। इस मुकाबले में महवश पंजाब की टीम को सपोर्ट करने के लिए आई थी। पंजाब की टीम में युजवेंद्र चहल भी हैं। वह स्टेडियम से चहल का हौसला भी बढ़ा रही थी। बता दें कि इस साल मार्च के महीने में युजवेंद्र चहल का उनकी पत्नी धनश्री से तलाक हो गया है। तलाक की खबरों के बीच चहल को महवश के साथ देखा जाने लगा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)


Advertisement