Advertisement
  • होम
  • मंनोरंजन
  • आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने रचाई शादी, मीडिया के सामने किस करते हुए दिया पोज

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने रचाई शादी, मीडिया के सामने किस करते हुए दिया पोज

भोपाल। बॉलीवुड के आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए है। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 21 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की। इस ग्रैंड वेडिंग में कपूर खानदान के कई सदस्य […]

Advertisement
Aadar Jain and Alekha Advani
  • February 22, 2025 6:30 am IST, Updated 17 hours ago

भोपाल। बॉलीवुड के आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए है। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 21 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की। इस ग्रैंड वेडिंग में कपूर खानदान के कई सदस्य शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी शामिल हुए।

दोनों ने एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया

अब न्यूली वेड कपल की शादी की तस्वीरे वायरल हो रही है। इनकी शादी का एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें दोनों शादी के जोड़े में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। इस बीच दुल्हा-दुल्हन का किस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। कपल ने गोवा में इसी साल की शुरुआत में शादी की थी। आदर जैन और अलेखा ने अब मुंबई में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की। आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में मीडिया के सामने आए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया।

शादी के फोटो, वीडियो वायरल

साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कई वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी का एक किसिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें आदर अपनी पत्नी के माथे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोज देते वक्त यह नया नवेला कपल एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक फोटो खिंचवाते नजर आए। अपनी शादी में आदर जैन ने क्रीम कलर की शेरवानी में पहनी थी, जिस पर कढ़ाई की गई थी। इसके साथ, उन्होंने मैचिंग साफा पहना हुआ था। गले में पन्ना के हार भी डाला था।

पोस्ट शेयर कर रिश्ते के बारे में बताया

वहीं अलेखा आडवाणी शादी के लिए दुल्हन के लाल रंग के जोड़े में तैयार होकर आई थी। उन्होंने गोल्डन कढ़ाई वाला लाल रंग लहंगा पहना था, जिसमे वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। अलेखा ने अपने गले में दुल्हे से मैच करती हुआ हार पहना था। इसके साथ ही कान में झुमके और लाल चूड़ा पहना था। आदर ने सितंबर 2023 में समंदर किनारे अलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने नवंबर 2023 में सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बताया।

यूर्जस दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

यह वीडियो viralbhayani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इससे पहले आदर जैन बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को भी डेट कर चुके हैं। वहीं कपल वीडियो पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई शादी की बधाई दे रहा है तो कोई ट्रोल कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Advertisement