Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • MP Election: पता नहीं कितने जीव-जंतु इकट्ठे हो जाते… सपा-कांग्रेस विवाद पर CM शिवराज ने ली चुटकी

MP Election: पता नहीं कितने जीव-जंतु इकट्ठे हो जाते… सपा-कांग्रेस विवाद पर CM शिवराज ने ली चुटकी

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है। इसी बीच प्रदेश के […]

Advertisement
  • October 20, 2023 11:23 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसी बीच सपा और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगी हुई है। इसी बीच प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने दोनों पार्टियों पर चुटकी ली है।

पता नहीं कितने जीव-जंतु इकट्ठे हो जाते

विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे बाढ़ का पानी आने पर एक ही पेड़ पर आदमी, बंदर, सांप.जैसे बाढ़ का पानी आने पर एक ही पेड़ पर आदमी, बंदर, सांप पता नहीं कितने जीव जंतु इकट्ठे हो जाते हैं क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी दिख रहा होता है। वैसे ही ये विरोधी दल वाले थे, इन्होंने INDIA गठबंधन बना लिया और सब इकट्ठा हो गए लेकिन इनका गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। अभी सपा के अखिलेश यादव कह रहे थे कि कांग्रेसियों ने धोखा दिया। रात भर बिठाया और हमें सीटें नहीं दी, हम तो अलग चुनाव लड़ेंगे।

अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश

दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से जब मीडिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश…” . वहीं आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे।


Advertisement