Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Lok Sabha Election 2024: देश में तीसरे चरण का मतदान जारी, पूर्व सीएम सहित पीएम मोदी के ये मंत्री मैदान में

Lok Sabha Election 2024: देश में तीसरे चरण का मतदान जारी, पूर्व सीएम सहित पीएम मोदी के ये मंत्री मैदान में

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर देश मे आज तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में अब तक 189 सीट (35%) पर मतदान हो […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024
  • May 7, 2024 2:32 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर देश मे आज तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में अब तक 189 सीट (35%) पर मतदान हो चुका है। आज 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं आने वाले बाकी चार चरणों में 260 सीटों पर वोटिंग होगी। ऐसे में तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 17 करोड़ वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। आज तीसरे चरण के इस चरण में 1331 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

5 पूर्व सीएम मैदान में

दरअसल, तीसरे चरण के इस मतदान में भारत के पांच पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा भी दांव पर है-

शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम
लोकसभा सीट- विदिशा, BJP

दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम
लोकसभा सीट- राजगढ़, कांग्रेस

नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम
लोकसभा सीट- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, BJP

बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के पूर्व सीएम
लोकसभा सीट- हावेरी, BJP

जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के पूर्व सीएम
लोकसभा सीट- बेलगाम, BJP

पीएम मोदी के 10 मंत्रियों की भी अग्निपरीक्षा

अमित शाह, गृह मंत्री (गांधीनगर)
प्रहलाद जोशी, संसदीय कार्य मंत्री (धारवाड़)
नारायण राणे, MSME मंत्री (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग)
ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन मंत्री (गुना)
मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य मंत्री (पोरबंदर)
पुरुषोत्तम रुपाला, पशुपालन मंत्री (राजकोट)
श्रीपद नाइक, पर्यटन राज्यमंत्री (नॉर्थ गोवा)
एस पी सिंह बघेल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री (आगरा)
देवू सिंह चौहान, संचार राज्यमंत्री (खेड़ा)
भगवंत खूबा, रसायन-उर्वरक राज्यमंत्री (बीदर)

चार जून को होगी मतगणना

गौरतलब है कि देश भर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) सात चरणों में हो रहे हैं। इसमें पहला चरण 19 अप्रैल और दूसरा चरण 26 अप्रैल को संपन्न होगा हो चुका है। वहीं तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हो रहा है। इसके अलावा चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण का 20 मई, छठवां चरण का 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। जिसका बाद 4 जून को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव आयोग की मानें तो पहले चरण में 66.14 प्रतिशन, जबकि दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ था।


Advertisement