Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने गंदे नाले के पानी में स्नान कर जताया विरोध

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने गंदे नाले के पानी में स्नान कर जताया विरोध

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के बीच जहां सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं, वहीं दलों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी छोड़े जाने को लेकर […]

Advertisement
Lok Sabha Election 2024: Congress candidate Mahesh Parmar expressed protest by bathing in dirty drain water.
  • April 23, 2024 7:24 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के बीच जहां सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं, वहीं दलों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी छोड़े जाने को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। यही नहीं महेश परमार ने नाले के पानी में स्नान करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी जारी किया।

बीजेपी पर भड़के कांग्रेस प्रत्याशी?

कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार के कहा, पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर (Lok Sabha Election 2024) हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं। 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1782656689369706836

एक बार भी नहीं आए सांसद

उन्होंने आगे कहा कि हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल से यहां से जीत रहे हैं लेकिन एक बार भी यहां नहीं आए हैं। आज पूर्णिमा है, हनुमान जयंती है तो धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं? 40-50 लाख इंदौर वासियों का मल मूत्र रोज इसमें मिलता है।


Advertisement