26 करोड़ की लागत से तैयार स्टेशन
नर्मदापुरम-अमृत भारत योजना अंतर्गत देश में 103 रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण किया गया है, जिनमें से मध्य प्रदेश के 6 रेलवे स्टेशन शामिल थे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर, राजस्थान में उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमपी के सीएम मोहन यादव शामिल हुए। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन लगभग 26 करोड़ की लागत से बनकर तैयार है। यह रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं के मुताबिक तैयार किया गया है। स्टेशन लोकार्पण की खास बात यह रही कि रेलवे स्टेशन का लोकार्पण आम व्यक्ति द्वारा किया गया। मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भोपाल में रेल डिब्बे के साथ पूरी रेल का निर्माण किया जाएगा।
नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन की सुविधा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1300 से ज्यादा स्टेशनों में से एक है। जो 103 स्टेशन बनकर तैयार हुए हैं, उनमें से एक नर्मदापुरम भी है। मध्य प्रदेश राज्य के छह स्टेशन, श्रीधाम, कटनी साउथ, नर्मदापुरम, सिवनी, शाजापुर और ओरछा शामिल हैं। 86 करोड़ से ज्यादा की लागत से विकसित इन स्टेशनों में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति का रूप दिया गया है। इन स्टेशनों पर आकर्षक फसाड, भव्य प्रवेश द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, हाई मास्ट लाइटिंग, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले और कोच इंडिकेशन सिस्टम लगाए गए हैं।
स्टेशन एक सांस्कृतिक अनुभव
BJP Minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर से अपमानित करने के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन बरकरार हैं . मंत्री के बयान को लेकर लोगों के गहरा आक्रोश है. लोग मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इसके बावजूद विजय शाह इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं. ना ही एमपी पुलिस विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है.
अब तो मंत्री विजय शाह कहां हैं और पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया, को लेकर भी कोई जानकारी देने के लिए तैयार है. एमपी पुलिस और सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
सपा और कांग्रेस ने खोला मोर्चा, इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग
दूसरी तरफ, सोफिया कुरैशी के खिलाफ विजय शाह के अपमानजनक बयान को लेकर सपा और कांग्रेस सहित कई दलों ने बीजेपी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस और सपा के नेताओं ने विजय शाह से इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग की है. सियासी दलों के नेताओं ने बीजेपी से पूछते हुए कहा हैं की क्या यही है उसकी राष्ट्रवाद? एमपी पुलिस ने विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया. विरोधी दलों की ओर से ये भी सवाल उठाए जा रहे हैं, विजय शाह कहां हैं, इसकी जानकारी पुलिस को है या है?
क्या यही बीजेपी की संस्कृति है?
एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का कहना हैं की जब शाह कर्नल कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, तो कार्यक्रम के एक वीडियो में पूर्व संस्कृति मंत्री और महू की विधायक ऊषा ठाकुर हंसती हुई नज़र आयी थी . उन्होंने पूछा, "क्या यही बीजेपी की संस्कृति है."
भूपेंद्र गुप्ता ने दावा किया है कि नवंबर 2020 में जब विजय शाह वन मंत्री थे, तब उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने बालाघाट जिले में फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन को कथित तौर पर रात के खाने पर आमंत्रित किया था. फिल्म स्टार ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद शाह के विभाग ने शूटिंग की अनुमति वापस ले ली.
पूर्व CM की पत्नी पर की थी ​विवादित​ टिप्पणी, देना पड़ा था इस्तीफा
एमपी कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी ने कहा कि शाह को 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करने के कारण से मप्र मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था. उन्होंने पूछा, “अब जब उन्होंने सेना पर बेशर्मी भरी टिप्पणी की है, तो बीजेपी चुप क्यों है? क्या यही उनका राष्ट्रवाद है?”
कर्नल सोफिया कुरैशी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार को फटकार भी लगाई थी. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए विजय शाह के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा था. पुलिस द्वारा मंत्री के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है, लेकिन विजय अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया हैं.अब तो इस बता का भी किसी को पता नहीं है कि वो कहां पर हैं?
‘भतीजी के लिए गलत बोला’
वहीं मंत्री के इस्तीफे को लेकर परिवार के लोगों ने कहा कि पार्टी के बड़े लोग ही जानें जो मंत्री विजय शाह के ऊपर बैठे हुए हैं. वही लोग कार्यवाही करें. मंत्री ने उनकी भतीजी के लिए भी गलत बोला है. हालांकि भाजपा का संगठन इस मुद्दे को लेकर लगातार डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है, जिसको लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम भी नौगांव में कर्नल सोफिया कुरेशी के चाचा, जो कि बीएसएफ से रिटायर्ड है उनके घर जाकर मुलाकात कर बेटी को देश का गौरव बताया.
मंत्री विजय शाह ने SC का दरवाजा खटखटाया
वहीं सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है. हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ होने पर भी उन्होंने याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा है की, ‘मैं दुखी हूं और मैं माफी मांगता हूं.’ मंत्री विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द ही सुनवाई की मांग की है. बता दें कि बीते बुधवार को हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद इंदौर के महू में मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.
मंत्री के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनियां अब स्मार्ट मीटर के बाद अब प्री-पेड मीटर की सुविधा देने जा रही हैं। सबसे पहले कंपनियां सरकारी कार्यालयों में प्री-पेड मीटर बदलने पर जोर दे रही हैं।
एक-दो माह में सबसे पहले सभी सरकारी कार्यालयों में लगे स्मार्ट मिटरो को प्री-पेड सुविधा में बदला जाएगा। इसके बाद आम उपभोक्ताओं के मीटर बदलने का काम शुरू किया जाएगा । इस मीटर में मोबाइल बैलेंस की तरह ही बिजली जलाने से पहले अग्रिम राशि से रिचार्ज करना होगा। हर दिन बिजली की खपत के साथ ही साथ बैलेंस भी कम होता जाएगा। उपभोक्ताओं को बैलेंस चेक करने की भी सुविधा मिलेगी।
9.25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं
दरअसल, बिजली कंपनियां फिलहाल स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। प्रदेश के 21 जिलों में पूर्व वितरण कंपनी द्वारा 9.25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर को ही प्री-पेड में बदला जा सकता है। ऐसे में, योजना बहुत जल्द उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर को प्री-पेड मीटर में बदलने की है।
उपभोक्ताओं को सुविधा देना चाहती है बिजली कंपनी
एक अधिकारी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर का पूरा डेटा मीटर डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (एमडीएम) में दर्ज होता है, जिसकी केंद्रीयकृत निगरानी की जाती है। बिजली कंपनी अब उपभोक्ताओं को यह सुविधा देना चाहती है कि वह मोबाइल की तरह ही प्री-पेड भुगतान कर बिजली का उपयोग कर पाये ।जबलपुर में घरेलू, गैरघरेलू, औद्यौगिक उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनके यहां स्मार्ट मीटर को ही प्री-पेड की तरह उपयोग कर आकलन किया जाएगा।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ऐसे 50 प्री-पेड मीटर उद्योग, गैरघरेलू और घरेलू उपभोक्ताओं के यहां लगाकर उनके परिणाम का आकलन शुरू कर दिया है। इसके परिणाम सकारात्मक मिल रहे हैं। एसएमएस और एप के जरिए से प्रतिदिन की बिलिंग की जारी हैं ।मोबाइल एप और एसएमएस के जरिए उपभोक्ता को बकाया राशि की जानकारी भी मिल रही है।
भरोसा पैदा करना है उद्देश्य
पहले चरण में 21 हजार मीटर लगाने की तैयारी है। अधिकारियों ने बताया हैं कि संभाग स्तर से ब्लाक स्तर के सरकारी महकमें में यह मीटर को लगाया जाना है। सरकारी भवनों में मीटर लगाने के पीछे एक उद्देश्य जनता में भरोसा पैदा करना भी है कि यह मीटर उपयोगी है।
CM Mohan Yadav on India Pakistan Conflict: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के तनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन आर्मी को पूरी तरह छूट देकर पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी आतंकी कैंप ध्वस्त कर रही है.
इंदौर में रोजगार मेला आयोजन में सीएम मोदन यादव ने कहा कि देश के दुश्मनों को जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने आगे की पूरी तैयार कर ली है. जब मोदी सरकार बनी थी, तो लोग पूछते थे कि राफेल पर इतना खर्च क्यों किया जा रहा है? इसका जवाब तब मिला था जब दुश्मनों ने सरहद पार से हमला किया था और हमारी सेना राफेल और अन्य मॉडर्न मिलिट्री टेक्नोलॉजी से पूरी तरह से लैस है. भारत की सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर डाला है और हमारा बदला पूरा किया हैं.
पहले की सरकार से दुश्मन को जवाब नहीं दिया जाता था
इंदौर में सीएम मोहन यादव का कहना हैं की यह बदलते समय का भारत है. आज दुनिया भारत देखकर हैरान है. एक दौर था जब दुश्मन हमारे जवानों का सिर काट दिया करते थे और सरकार कुछ भी नहीं करती थी. मौजूदा सरकार में अब दुश्मन ऐसी हिम्मत भी नहीं रख सकता. मोदी सरकार ने यह बड़ा फैसला बड़ी ही तेजी से लेकर देश कि सुरक्षा कि हैं.
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की पत्नी ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जो बयान दिया, दिग्विजय सिंह ने उसका स्वागत किया. हिमांशी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से अपील की थी कि इस अभियान को ऐसे ही न रोकें, बल्कि इसे आतंकवाद को खत्म करने की एक शुरुआत बनाएं.
दिग्विजय सिंह ने हिमांशी नरवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हिमांशी, तुम्हारे इस परिपक्व वक्तव्य के लिए बहुत धन्यवाद. हम सब सबसे पहले भारतीय हैं. हम सब एक हैं. भारत माता की जय. भारतीय सेना के शौर्य को वंदन
भारतीय सेना ने 7 मई को किया था ऑपरेशन सिंदूर लांच
दरअसल, शादी के कुछ ही दिन बाद हरियाणा के करनाल से पहलगाम गए नौसेना के जवान विनय नरवाल को उनकी पत्नी हिमांशी के सामने आतंकियों ने गोली मार दी थी. 22 अप्रैल को हुए इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लिया हैं.
My husband was in the defence forces and he joined the defence forces as he wanted to protect the peace & innocent lives. He wanted to make sure that there is no hatred and terror in this country. I'm thankful to the govt, but I request them not to end it here.
—Martyr Vinay… pic.twitter.com/LCv9PPqAvM
— Mohit Chauhan (@mohitlaws) May 7, 2025
7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत की जल, थल और वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल दागीं और आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद विनय नरवाल की विधवा हिमांशी ने सरकार और भारतीय सेना का धन्यवाद किया था.
हिमांशी ने मोदी सरकार से की आतंकवाद का विनाश करने की अपील
हिमांशी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा था, ''मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे पति विनय नरवाल सेना में थे. जब उन्होंने फोर्स जॉइन की थी तब वह केवल यही चाहते थे कि इस देश में एकता और शांति की रक्षा कर सकें. वह यह चाहते थे कि इस देश के मासूम लोगों की जान की रक्षा कर पाए . वह यह चाहते थे कि नफरत और आतंकवाद से इस देश की रक्षा कर सकें. ऑपरेशन सिंदूर इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''
कलेक्टर के नाम संबोधन
भोपाल में टीआईटी कॉलेज से संबंधित छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म कर उनकी वीडियो क्लिप बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया है। साथ ही महिला के साथ मारपीट और धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश की गई है। इस मामले में पूरे प्रदेश में आक्रोश भरा हुआ है। कई सामाजिक संगठनों से संबंधित महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कलेक्टर के नाम से संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि टीआईटी कॉलेज लव जिहाद कांड के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
युवतियों को ब्लैकमेल किया
ये अभिनेता होंगे शादी में शामिल
जानकारी के मुताबिक प्रबल की प्री-वेडिंग इवेंट, हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी ग्वालियर में आयोजित की गई थी। शादी समारोह जयपुर के जय महल में होगी। ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर 4 मई को रिसेप्शन आयोजित होगा। जयपुर के फंक्शन के लिए हॉलिडे इन, जय महल पैलेस, मैरियट, राजमहल पैलेस, पार्क प्राइम में 500 रूम पहले ही बुक कर लिए गए हैं। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे। इनमें अभिनेता सुनील शेट्टी, अरबाज खान, सोनू सूद शामिल होंगे। इसी के साथ सिंगर हनी सिंह, गुरु रंधावा और सिंगर बी प्राक भी हिस्सा लेंगे।
कई राज्यों के सीएम करेंगे शिरकत
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भी कई नेता शादी में शिरकत करेंगे। शादी में एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत समारोह आयोजित हुआ था। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रबल भरतपुर की अरुंधति सिंह राजावत से शादी रचाएंगे।
माइनिंग का व्यापार
पाकिस्तान से अपने रिश्ते खत्म करें
इसके साथ ही भारत सरकार से अपील की है कि वह पाकिस्तान से अपने सभी रिश्ते खत्म कर ले और उसका बहिष्कार करे। फतवे में लिखा है "कश्मीर में जो दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यकीनन उससे दिल दुखी है। तमाम हिंदुस्तानी भाइयों के अंदर गुस्सा भरा है, गम है और बदला लेने का जज्बा है। पहलगाम में जिस तरीके से आतंकवादियों ने हिंदुस्तान की फिजा को खराब किया, वह निंदनीय है। ऑल इंडिया उलमा बोर्ड इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। साथ ही पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को चेतावनी देता है कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।
कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब
ऑल इंडिया उलमा बोर्ड भारत सरकार से अपील करता है कि उन्हें पाकिस्तान से अपने सारे ताल्लुक खत्म कर लेने चाहिए। पाकिस्तान का मुकम्मल बॉयकॉट करना चाहिए। हिंदुस्तान हमारा अजीज वतन है। हमारे मुल्क को कमजोर करने, मुल्क में अशांति फैलाने और ऐसे कायराना हमले करने की जो भी साजिश करेगा, हम सभी हिंदुस्तानी उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे। बोर्ड के अध्यक्ष गाजी सैयद अनस अली ने लिखा कि मैं दुनिया के तमाम लोगों से और खासतौर से हिंदुस्तान की जनता से यह अपील करता हूं कि हम सब पहलगाम के शहीदों के साथ हैं।
इस्लाम का आतंकवाद से ताल्लुक नहीं
न्यू मार्केट पूरी तरह से बंद
रायसेन, रतलाम और छतरपुर में भी व्यापारियों ने बंद का समर्थन करते हुए दुकानों को बंद कर दिया है। जिले में सारी सेवाएं बंद रहेंगी लेकिन इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं जारी रहेंगी। 3 हजार मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। दूध की सप्लाई भी नहीं की जाएगी। अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा में लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापार संरक्षण समिति के आह्वान पर भोपाल की न्यू मार्केट को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
चौक बाजार पर करेंगे व्यापारी प्रदर्शन
जहां न्यू मार्केट पूरी तरह से बंद है तो वहीं इंदौर के तिलक नगर में ज्यादातर दुकानें खुली है। जो दुकानें अभी भी खुली है, वह भी कुछ देर में अपने तय समय से खुल जाएंगी। इंदौर में कांग्रेस के बंद ऐलान का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। इंदौर में बंद का मिला-जुला प्रभाव रहा। कई जगह बाजार बंद रहें। वहीं, एमआईजी क्षेत्र में सभी दुकानें हमेशा की तरह ही खुली है। छतरपुर में शनिवार को व्यापारी संगठनों ने सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का फैसला लिया। गांधी चौक बाजार में एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां व्यापारी आतंकी हमले का विरोध करेंगे।
एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
20 फीसदी लोगों ने ट्रिप करी कैंसिल
श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर के लोगों ने अपना कश्मीर टूर कैंसिल कर लिया है। ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक अभी तक लगभग 20 फीसदी लोगों ने अपना कश्मीर टूर कैंसिल करवा लिया है। वहीं कई लोग निरस्त कराने पर विचार कर रहे हैं। श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोग कश्मीर न जाने के बारे में सोच रहे हैं। विमान कंपनियों ने भी टिकट पर री-बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।
कश्मीर प्लान कर रहे कैंसिल
ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि बुधवार को इंदौर से श्रीनगर जाने वाले बहुत सारे टूरिस्टों ने अपने कश्मीर टूर को निरस्त कर दिया है। होटल बुकिंग और अन्य ट्रिप प्लान भी तेजी से रद्द हो रहे हैं। इसके अलावा, जो लोग अभी नहीं जा रहे हैं, वे अपनी यात्रा मई के अंत या जून तक के लिए टाल रहे हैं। जो पर्यटक पहले से ही श्रीनगर में मौजूद हैं, वे किसी भी कीमत पर इंदौर लौटने के लिए तैयार हैं। कई लोगों का तो कहना है कि चाहे जितना मर्जी पैसा लगे, लेकिन हमें जैसे-तैसे अपने घर जाना है।
विमान कंपनियां दे रही लुभावने ऑफर
कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण विमान कंपनियां लोगों को लुभावने ऑफर दे रही हैं ताकि वे ट्रिप आगे बढ़ासकें। इंडिगो कंपनी ने 22 अप्रैल से पहले की सभी बुकिंग को 30 अप्रैल तक दोबारा बुकिंग करने का ऑफर जारी किया है। वहीं एयर इंडिया ने यह सुविधा बढ़ाकर 15 मई कर दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग को 30 अप्रैल तक चेंज करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कश्मीर में टूरिस्टों की मदद के लिए जुटा हुआ है।
पर्यटकों को दी जा रही सुविधाएं
वक्फ बोर्ड दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
इस प्रदर्शन में पाकिस्तान का पुतला फूंकागया, तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड दफ्तर के बाहर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनोवर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले पर थूंककर विरोध जताया। वहीं भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और बच्चियां शामिल रहीं।
सीएम यादव ने किया ट्वीट
प्रदर्शन के दौरान "आतंकवाद मुर्दाबाद" "मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा" के नारे लगाए गए। पक्ष-विपक्ष के नेता इस हमले की घोर निंदा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय हरकत में कई निर्दोषों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं
इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इसके बाद में उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में इंदौर निवासी सुशील जी की भी मृत्यु हो गई। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है।
आने वाले समय में न हो ऐसी हरकत
ई-केवाईसी न होने पर अपात्र
30 अप्रैल तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों को अपात्र श्रेणी में डाला जाएगा। ऐसे हितग्राहियों को सरकारी राशन की सुविधा नहीं मिलेगी। कलेक्टर बालागुरु ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल तक खास अभियान चलाकर जिले के 10.28 लाख हितग्राहियों में से बचे 1.45 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। कलेक्टर ने कहा कि ई-केवाईसी के लिए बाकी बचे हितधारकों की सूची पीओएस मशीन, जेएसओ लॉगिन और स्थानीय निकाय पर उपलब्ध है।
ई-केवाईसी की प्रक्रिया बताएं
इस सूची का प्रिंट निकालकर संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, उचित मूल्य दुकान पर चिपकाया जाए। ताकि हितधारकों को ई-केवाईसी में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अभियान के अंतर्गत उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और वार्ड प्रभारी का दल गठित किया जाए। इस संबंध में दुकान द्वारा आदेश जारी किया जाए। इसके साथ ही ई-केवाईसी के लिए गांवों या मोहल्ले जाकर कैंप लगाए जाएं।
गलती को सुधारा जाए
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि पात्र हितधारकों के डाटाबेस में गलती होने पर उसमें पीओएस मशीन के जरिए सुधार किया जाए। कलेक्टर बालागुरू के द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। इसके साथ ही सभी नगर परिषद सीएमओ और जनपद सीईओ को अभियान की प्रगति से नोडल अधिकारियों को अवगत कराया जाए।
कलेक्टर ने कार्ड धारकों से की अपील
सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति
मनोज कुमार अपनी फिल्मों के जरिए देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाते थे। मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि "मनोज कुमार का निधन फिल्म जगत, कला जगत और देश के लिए बड़ी क्षति है। 'पूरब और पश्चिम' और 'क्रांति' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया।
मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया
आम जनता को देश की जड़ों से जोड़ा। शहीदों का प्रभावशाली चित्रण करने के साथ उन्होंने निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के रूप में भी सिनेमा में बहुमूल्य योगदान दिया। उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा।" वहीं डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने भी अपने शोक संदेश में लिखा, "भारत की बात सुनाने वाली आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई। मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'क्रांति' जैसी कालजयी फिल्मों से हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति और सम्मान का भाव जागृत किया, वे सच्चे राष्ट्रवादी और विचारक थे।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता श्री मनोज कुमार जी के निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्री मनोज कुमार जी ने "पूरब और पश्चिम" और "क्रांति" जैसी फिल्मों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। उन्होंने अपनी फिल्मों के द्वारा देश की जड़ों से जुड़ने का सार्थक… pic.twitter.com/cepuOeHll8
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) April 4, 2025
डिप्टी सीएम देवड़ा का शोक संदेश
मनोज कुमार का निधन सिनेमा के एक युग का अंत है।" श्री शुक्ल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों व प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी निधन पर गहरा शोक जताते हुए ट्वीट किया, "मनोज कुमार का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी फिल्मों ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की अलख जगाई। वे भारतीय सिनेमा में राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक थे।
पीएम मोदी ने जताया दुख
उनकी फिल्मों ने समाज को देशभक्ति के प्रेरित किया और भारतीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति दी। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।" श्री देवड़ा ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की। पीएम मोदी ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार के निधन से बहुत आहत हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति और जोश के लिए याद किया जाता था।
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji's works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया
आयुष्मान योजना
आयुष्मान योजना के लिए 2144 हज़ार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज पहले से मुहैया कराया जाएगा लेकिन इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी अपनी तरफ से 5 लाख रुपये जोड़ रही है। इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज मुफ़्त मिलेगा।
महिलाओं को 21,000 रुपए
मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
गरीबों को लैपटॉप
गरीबों को मुफ्त में लैपटॉप दिया जायेग। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को दिए जाएंगे। न्यू एरा ऑफ एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम के तहत 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
अस्पतालों को 1000 करोड़ रुपए
10-12 अस्पतालों के जरूरी सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सरकार हर मरीज का रिकॉर्ड रखेगी ताकि भ्रष्टाचार न हो।
यमुना के लिए 500 करोड़ बजट
दीपक हुड्डा ने की मारपीट
स्वीटी का कहना है कि असल में दीपक हुड्डा ने ही उनके साथ मारपीट की थी। स्वीटी बूरा ने हिसार पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिसार के SP, दीपक हुड्डा के साथ मिले हुए हैं। सब मिलकर सच को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि थाने में जो घटनाक्रम हुआ, उसका असली वीडियो सार्वजनिक नहीं किया गया, बल्कि उसे काट-छांट कर पेश किया गया है।
झूठा मेडिकल बनवाया
स्वीटी ने यह भी सवाल उठाया कि FIR में उनके पिता और मामा का नाम क्यों जोड़ा गया, जबकि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके मामा उन्हें ही रोक रहे हैं, न कि दीपक हुड्डा पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक हुड्डा ने झूठा मेडिकल बनवाकर उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस विवाद में एक और चौंकाने वाला बयान तब सामने आया जब स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा की यौनिकता पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें लड़कों में दिलचस्पी है।
मुझे तलाक चाहिए
स्वीटी ने कहा कि यह बात उन्हें शादी के बाद पता चली और वह इस रिश्ते को अब और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। स्वीटी बूरा ने भावुक होते हुए कहा कि वह केवल तलाक चाहती हैं और उन्होंने दीपक हुड्डा से कोई संपत्ति या पैसा नहीं मांगा। उन्होंने कहा, "अगर मैं इतनी बुरी हूं, तो दीपक हुड्डा मुझे तलाक क्यों नहीं देते? मैं तो उनसे बस यही मांग रही हूं कि मुझे तलाक दें दो और इस रिश्ते को खत्म करो। मैंने न कोई पैसा मांगा, न ही कोई प्रॉपर्टी। यहां तक कि जो मेरा पैसा खाया गया, वो भी वापस नहीं मांग रही। मुझे सिर्फ आजादी चाहिए।"
मामले में कानूनी लड़ाई जारी
किसानों के टेंट हटाए गए, हाईवे खोला गया
पंजाब सरकार द्वारा कार्रवाई करते हुए शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के टेंट हटा दिए गए, जिससे लंबे समय से बाधित दिल्ली-जींद-संगरूर हाईवे को खोलने का रास्ता साफ हो गया। खनौरी बॉर्डर पर भी सीमेंट के बैरिकेड्स हटाने का काम जेसीबी मशीनों की मदद से शुरू किया गया। पिछले 13 महीनों से यह हाईवे किसानों के आंदोलन की वजह से बंद था, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे के बंद होने से व्यापार, परिवहन और रोजमर्रा के आवागमन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।
प्रशासन का एक्शन और सुरक्षा प्रबंध
प्रदेश में बनेंगे खेल स्टेडियम
जगदीश देवड़ा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम युवा शक्ति योजना के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक सर्व सुलभ और सर्व सुविधा संपन्न स्टेडियम बनाया जाएगा। धान उपार्जन को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा। किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ प्रस्तावित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का आवंटित किए जाएंगे।
खेलो इंडिया सेंटर स्थापित होंगे
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। प्रदेश में 900 से ज्यादा आईटीआई हो जाएंगी। लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना के साथ जोड़ा जाएगा। प्रदेश में 9 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टर्फ तैयार किए जाएंगे। सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिला मुख्यालय पर खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरुआत
सोमनाथ से आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सासण में वन अतिथि सिंह सदन में रात को आराम किया। उन्होंने रविवार शाम को सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। सोमनाथ का शिव मंदिर भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
सिंह सदन से पीएम मोदी जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए गए। इस दौरान उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के सीनियर अधिकारी मौजूद रहें। गिर वन्यजीव अभ्यारण्य के दफ्तर सासण गिर में पीएम मोदी, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक करेंगे।
एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य शामिल हैं। जिनमें सेना प्रमुख, अलग-अलग राज्यों से सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और कई राज्यों से सचिव शामिल होंगे। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुछ वन महिला कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने गिर वन्यजीव अभ्यारण्य में कई तस्वीरे खिचंवाई हैं। इसमें उन्होंने शेरों की भी कुछ तस्वीरें क्लिक की हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्र सरकार ने एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट लॉयन के तहत 2900 करोड़ से ज्यादा की राशि को स्वीकृति दी है। इन का एकमात्र निवास गुजरात का गिर अभ्यारण्य हैं।
लखनऊ। महाकुंभ में आज यानी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घायलों को इलाज के लिए मेले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सभी सरकारी अमला ऐक्शन में है। स्थिति को नियंत्रित किया गया है, जिसके बाद अखाड़ों ने संगम में डूबकी लगाई।
स्नान के बाद बाबा चिदानंद का बयान
मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद ने कहा कि धन्य है वो लोग जो इस महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं और सेवा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश-दुनिया खुश रहे। भगवान की भक्ति में लीन रहे। भक्ति का आनंद ले। भगवान सबको को सद्बुद्धि दें। अकास्मिक दुर्घटना के कारण हम शोभायात्रा नहीं निकाल पाए है। लेकिन मौनी अमावस्या पर हम सभी अखाड़े आकर एक-एक कर स्नान करेंगे। अब हम कम संख्या में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं।
4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
मौनी अमावस्या पर अखाड़ों और आम जनता का संगम में डुबकी लगाना जारी है। सुबह के समय 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया था, लेकिन अब यह आकंड़ा बढ़ चुका है। आज दोपहर 12 बजे तक लगभग 4.24 करोड़ श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। आज तक पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 20 करोड़ के पार हो गई है। मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर छोटे-छोटे जुलूसों के साथ संत स्नान कर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया शोक
इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू ने महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं घायल श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों। वहीं भगदड़ के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों के नाम एक संदेश जारी किया है।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री का संदेश
उन्होंने हादसे के बाद जारी अपने बयान में कहा है कि "महाकुंभ में ही हैं, यहां पर रात्रि जागरण कर रहे हैं। प्रात: काल ब्रह्म मुहुर्त में मौनी अमावस्या का स्नान आरंभ होगा। ठंड भी है, भीड़ बहुत बढ़ गई है। हम यही कहना चाहेंगे कि जो जहां हैं वहीं रहें, सुरक्षित रहें। ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। भगदड़ जैसी स्थितियां उत्पन्न ना हो।"
https://twitter.com/ANI/status/1884508376773832709
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1884495070315122904
भोपाल। पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कई देशों की झांकियां निकली । कर्तव्य पथ पर निकली झांकियों में मध्यप्रदेश की झांकी भी निकाली गई। मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’ की थीम पर आधारित रही।
झांकी का केंद्र बिंदु चीता
झांकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना को प्रदर्शित किया। मध्य प्रदेश की झांकी में चीता केंद्र बिंदु में रहे। बता दें कि इस झांकी में चीते की वापसी की सफलता को खूबसूरती से दर्शाया गया है। झांकी के सामने के हिस्से में दो चीते और उनके छोटे बच्चे दिखाई दिए। झांकी के बीच में कूनो नदी बह रहती दिखाई दी। कूनों नदीं हरे-भरे जंगलों से घिरी दिखी। आसपास हिरण, बंदर और कई अन्य जानवरों के साथ चीते भी अपने प्राकृतिक घर में खुश दिखाई दिए।
कर्मचारियों की सफलता दिखी
एमपी की झांकी बताती है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता के लिए एक बेहतरीन जगह है। जहां चीतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे के हिस्से में एक 'चीता मित्र' पेड़ के नीचे बैठे हुए नजर आया। वह स्थानीय लोगों को चीतों की रक्षा और संरक्षण के बारे में सीखा रहा है। आखिरी हिस्से में वॉचटावर पर खड़े वनकर्मी और टीम के सदस्य चीतों की निगरानी करते दिखाए गए हैं। यह उनकी मेहनत और कर्तव्य को दर्शाता है। साथ ही इस प्रोजेक्ट में कर्मचारियों की सफलता को दर्शाता है।
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मिशन के रूप में लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आदर्श वाक्य 'ज्ञान पर ध्यान' गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण रहा है। उनके सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।
विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेते हुए युवा शक्ति मिशन का भी शुभारंभ किया। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा ने शहर के शौर्य स्मारक पर दुनिया की सबसे बड़ी 3डी रंगोली भी बनाई।
स्वस्थ युवा और स्वस्थ भारत की कामना
इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया और स्वस्थ युवा और स्वस्थ भारत की कामना की। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि जब युवा बोलते हैं तो विवेकानंद याद आते हैं। युवा शक्ति से ही राष्ट्र शक्ति का एहसास होता है। मैं सभी युवाओं को बधाई देता हूं। मनुष्य जीवन में 10 सुख हैं। 10 सुख अभी तक कोई नहीं खोज पाया है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक विशेष दिन है। जीवन को सूर्य की शक्ति से जोड़ें। सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं।
रंगोली बनाने में 4 हजार किलो रंग का इस्तेमाल
युवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान शौर्य स्मारक पर दुनिया की सबसे बड़ी 3डी रंगोली भी बनाई गई। रंगोली बनाने में 4 हजार किलो रंग का इस्तेमाल किया गया, जिससे 18 हजार वर्ग फीट में रंगोली बनाई गई। बता दें कि मशहूर आर्टिस्ट शिखा शर्मा जोशी की टीम ने इस 3डी रंगोली को बनाया है।
भोपाल। एमपी के गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शाम को 9 साल का बच्चा सुमित खेत में खेलते-खेलते अचानक से बोरवेल में गिर गया। इसकी घटना की सूचना प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया।
मशक्कत के बाद बाहर निकला
कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह लगभग 10 बजे उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत करार दिया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की आंखों से आसू निकलने लग गए। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रातभर 45 फीट खुदाई के बाद एनडीआरएफ की टीम ने 10 फीट टनल बनाने के बाद बच्चे को बाहर निकाला।
गड्ढा 9 फीट गहरा है
बच्चा 39 फीट पर फंसा था और गड्ढे में पानी भरा हुआ था। मौके पर विधायक और कलेक्टर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बच्चे में कोई हलचल नहीं देखी गई है। शनिवार शाम लगभग 6.30 बजे दशरथ मीना का 9 साल का बेटा सुमित खेलते हुए गांव के फूलसिंह मीना के खेत में पहुंच गया, जहां बोरवेल का गड्ढा खुला हुआ था। बच्चा उस बोरवेल में गिर गया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा तो परिवार वालों ने उसे ढूढ़ना शुरू किया। काफी ढूढ़ने के बाद बच्चे के गड्ढे गिरे होने की जानकारी हुई।
बच्चे तक पहुंचाई गई ऑक्सीजन
जिसके बाद रेस्क्यू टीम को इस बारे में बताया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 2 जेसीबी,एमपीईबी, स्वास्थ्य, पुलिस और जनरेटर समेत सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए थे। कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह भी घटनास्थल पर मामले का जायजा लेने पहुंचे। गुना के कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के जरिए सबसे पहले गड्ढे में बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। एक साल पहले ही बोरवेल बनाया था। यह 100 फीट गहरा था।
कलेक्टर ने घटना की जानकारी ली
कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि फूलसिंह के खेत में बने बोरवेल में बच्चा गिरा था। प्रशासन और स्थानीय टीम बच्चा बचाने के लिए सभी उपायों को आजमा रही थी। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से घटना की जानकारी भी ली।
भोपाल। एमपी के उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ अवैध रूप से वसूली के मामले में अब प्रशासक की भी मुश्किले बढ़ सकती है। उज्जैन के कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने प्रशासक के खिलाफ भी सरकार को प्रतिवेदन भेज दिया है। अब सरकार की कार्रवाई का इंतजार हो रहा है।
दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
उल्लेखित है कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ अवैध वसूली करने के मामले में दो कर्मचारी राकेश श्रीवास्तव और विनोद चोकसे को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपियों पर पुलिस की रिमांड जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पुलिस रिमांड के दौरान स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पूछताछ कर रहे हैं।
पुलिस को मिले कई सुराग
दोनों अधिकारियों ने महाकाल थाने में पूछताछ के दौरान बताया कि ऐसे कई सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा और अभिषेक आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के नाम मोटी रकम वसूली जाती है। दोनों आरोपियों के खाते में बड़े ट्रांजैक्शन की बात सामने आई है। क्लेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ के खिलाफ भी कार्रवाई करने को लेकर सरकार को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।
मंदिर में फैली अव्यवस्था
उन्होंने कहा कि मंदिर में फैली अवस्था के लिए बड़े अधिकारी भी कहीं न कहीं शामिल हो सकते हैं। इसी बात से सरकार को अवगत कराया जाना जरूरी है।
भोपाल। एमपी आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास से 7.98 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है, जिसमें 2.87 करोड़ रुपये कैश और 234 किलोग्राम चांदी है। लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के बाद यह जानकारी साझा की है। लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के घर, दफ्तर और कार से यह करोड़ों का माल बरामद किया है।
अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी
लोकायुक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ शर्मा के पिता आर.के शर्मा सरकारी डॉक्टर थे। जिनकी साल 2015 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद, सौरभ को 2015 में अनुकंपा के आधार पर राज्य परिवहन विभाग में कांस्टेबल की नौकरी मिल गई। साल 2023 में उन्होंने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली। अधिकारी ने बताया कि पूर्व कांस्टेबल ने भ्रष्ट तरीकों से इतनी सारा पैसा अर्जित किया है। इस अवैध धन का इस्तेमाल अपनी मां, पत्नी, साली के लिए गहने बनवाने में किया है।
कई बड़ी संपत्तियों को अर्जित किया
इतना ही नहीं करीबी चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल के नाम पर स्कूल और होटल बनाने समेत बड़ी संपत्ति अर्जित करने में किया है। उन्होंने बताया कि अरेरा कॉलोनी के ई-7 सेक्टर में उनके घर पर छापेमारी के दौरान 1.15 करोड़ रुपये (विदेशी मुद्रा सहित) कैश, 50 लाख रुपये के गहने और 2.21 करोड़ रुपये मूल्य के महंगी गाड़ियां समेत कई संपत्तियां बरामद की गईं। प्रसाद ने बताया कि उसी स्थान पर उनके कार्यालय पर छापेमारी की गई।
बरामद किए इतना माल
छापेमारी के बाद 1.72 करोड़ रुपये कैश, 2.10 करोड़ रुपये मूल्य की 234 किलोग्राम चांदी और 3 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियां भी बरामद की है। लोकायुक्त पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूर्व कांस्टेबल से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अब तक 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति बरामद की है। उन्होंने बताया कि सौरभ शर्मा, उनकी पत्नी, मां और सहयोगियों गौड़ और जायसवाल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया है।
गौड़ की कार से बरामद किया पैसा
आयकर विभाग ने गौड़ से कैश और सोना बरामद किया है। जयदीप प्रसाद ने बताया कि तलाशी के दौरान मिले बैंक खाते और जमीन के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की जा रही है। 19 दिसंबर को एक अलग कार्रवाई में आयकर विभाग ने भोपाल के बाहरी इलाके में गौड़ की एक कार से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश और 50 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था।
भोपाल। परिवहन आरक्षक की नौकरी छोड़ रीयल एस्टेट कारोबारी बने सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा है। छापेमारी में लोकायुक्त को करोड़ों का माल बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त को जानकारी मिली थी कि सौरभ शर्मा के घर पर आठ करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति का मूल्यांकन अभी बाकी है।
पुलिस दस्तावेजों की जांच में जुटी
भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में अचल संपत्ति मिलने की संभावना है। इसके लिए पुलिस दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह 7 बजे शर्मा के ई-7 स्थित आवास और कार्यालय में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था, जो शुक्रवार शाम को पूरी हुई। दूसरे दिन पुलिस दस्तावेजों को इकट्ठा किया गया। छापेमारी टीम को 234 किलोग्राम चांदी, दो करोड़ 85 लाख रुपये कैश बरामद हुआ हैं। घर, कार्यालय और वाहन के भीतर संपत्ति मिलाकर आठ करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है।
रिटायर होकर बिजनेस शुरू किया
इस मामले सौरभ शर्मा के नजदीकी चेतन गौर से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सौरभ शर्मा पुलिस को घर पर नहीं मिले हैं। इसके बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि वह दुबई में हैं। पुलिस को यह भी शक है कि शर्मा की कुछ संपत्ति विदेश में भी हो सकती है। जब्त दस्तावेजों की जांच से ही कुल संपत्ति का पता चल पाएगा। सौरभ शर्मा साल 2015 में पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस आरक्षक बने थे। साल 2022 में उसने स्वैच्छिक रिटायर लेकर रीयल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया।
कार्रवाई के डर से दिया इस्तीफा
भोपाल की पॉश कालोनी ई-7 में उसका घर और दफ्तर है। परिवहन विभाग में रहते हुए सौरभ ने एक-दो मंत्रियों को अपना करीबी बनाया था। एक मंत्री के विभाग से जाते ही उसने इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उसे कार्रवाई का डर सताने लगा था।
भोपाल। धर्म की दुनिया में प्रसिद्ध तपस्वी संत सियाराम बाबा के निधन की खबर चर्चा में है। सियाराम बाबा मोक्षदा एकादशी (बुधवार) की सुबह मोक्ष को चले गए। एमपी में खरगोन जिला स्थित नर्मदा नदी के तट पर तेली भट्याण आश्रम के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन करने आए।
बाबा निमोनिया से ग्रसित थे
साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भट्याण आश्रम पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सियाराम बाबा के निधन को समाज और संत समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने बाबा की समाधि और क्षेत्र को तीर्थ स्थल बनाने की घोषणा की है। खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा का कहना है कि सियाराम बाबा ने भट्याण गांव में अपने आश्रम में बुधवार सुबह लगभग 6.10 बजे पर आखिरी सांस ली। बाबा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें निमोनिया की बीमारी हो गई थी।
केवल 10 रुपए की दक्षिणा लेते थे
एमपी के सीएम मोहन यादव, पूर्व चीफ मिनिस्टर दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई अन्य नेताओ ने निमाड़ क्षेत्र में पूजनीय हिंदू संत के निधन पर दुख जताया है। मौन साधना करने वाले और भगवान हनुमान जी के समर्पित अनुयायी सियाराम बाबा भक्तों से केवल 10 रुपये का दान लेते थे। 10 रुपये से एक भी पैसा ज्यादा वह अपने भक्तों से नहीं लेते थे। इन्हीं 10-10 रुपयों को जमा कर धनराशि का उपयोग नर्मदा घाटों की मरम्मत और मंदिरों के विकास के लिए करते थे।
रामचरितमानस का निरंतर पाठ
बाबा अपने गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव और रामचरितमानस के निरंतर पाठ के लिए पूरे देश में जाने जाते थे। अपनी सादगी भरे जीवन के लिए मशहूर बाबा बहुत कम कपड़े पहना करते थे। सियाराम बाबा केवल एक लंगोट में ही रहते थे। वे अपना खाना बनाने से साफ-सफाई तक अपने सारे काम खुद ही किया करते थे। बाबा ने 12 साल तक एक अपने आश्रम में पेड़ के नीचे एक पैर पर खड़े रहकर कठोर तपस्या की थी।
केवल पत्तियां खाते थे
इस दौरान वह सिर्फ नीम की पत्तियों और बेल पत्रों का ही सेवन करते थे। जब मौन व्रत खुला तो उनके मुहं से पहला शब्द निकला- 'सियाराम.' तभी से बाबा को सियाराम बाबा के नाम से जाना जाने लगा। उनका असली नाम किसी को नहीं पता।
भोपाल। देशभर में अपने तप और त्याग के लिए प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सियाराम बाबा का बुधवारी की सुबह मोक्षदा एकादशी के दिन निधन हो गया। 110 साल की आयु में उन्होंने सुबह 6:10 बजे अपनी आखिरी सांस ली। बाबा पिछले 10 दिनों से निमोनिया बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन से पूरे देश शोक में है।
भटयान आश्रम में होगा अंतिम संस्कार
बुधवार शाम 4 बजे नर्मदा नदी के किनारे भटयान आश्रम क्षेत्र में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बड़ी संख्या में उनके अनुयायी शामिल होंगे। सियाराम बाबा ने साल 1933 से नर्मदा नदी के किनारे तपस्या शुरू की। उन्होंने 10 सालों तक खड़े रहकर मौन तपस्या की और समाज के बीच अपनी खास पहचान कायम की। सिया राम बाबा का असली नाम किसी को नहीं पता। उनके अनुयायियों ने बताया कि पहली बार उनके मुख से "सियाराम" शब्द निकला, जिसके बाद से बाबा को संत सियाराम के नाम से पुकारा जाने लगा।
धार्मिक स्थलों के निर्माण के योगदान
बाबा ने 7 दशक तक लगातार रामचरितमानस का पाठ किया। साथ ही श्रीराम धुन का संचालन करवाया। सियाराम बाबा पिछले 70 सालों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का पाठ कर रहे थे। उनके आश्रम में 24 घंटे श्रीराम की धुन बजाई जाती है। बाबा अनुयायियों से केवल ₹10 की भेंट को ही स्वीकार करते थे। उन्होंने कई धार्मिक स्थलों के निर्माण में अपना योगदान दिया, जिनमें नागलवाड़ी धाम और खारघर के विंध्यवासिनी मां पार्वती मंदिर शामिल हैं।
राम मंदिर निर्माण में 2 लाख का दान
बाबा ने नागलवाड़ी धाम और जामगेट स्थित विंध्यवासिनी मां पार्वती मंदिर के निर्माण में 25 लाख रुपए से अधिक का भेट दिया। उन्होंने अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भी ₹2 लाख का दान दिया था।
भोपाल। कालीचरण महाराज ने एक विवादित बयान दिया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी कर बवाल मचा दिया है। महाराज ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी करते हुए उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ की है।
गोडसे को बताया महात्मा
कालीचरण महाराज ने गांधी जी को लेकर कहा कि वो राष्ट्रपिता नहीं हो सकते। भारत माता करोड़ों सालों से है, तो कोई भारत माता का पिता कैसे हो सकता है, उन्होंने कहा गांधीजी महात्मा नहीं थे गोडसे महात्मा थे। हंत कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को 'दुरात्मा' और नाथूराम गोडसे को 'महात्मा' कहा हैं। उन्होंने कहा, ‘रघुपति राघव राजा राम देश बचा गए नाथूराम’। बता दें कि कालीचरण महाराज अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा से सुर्खियों में बने रहते हैं।
लव जिहाद के मुद्दे पर बयान
उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर भी बयान दिया था, जिसने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। कालीचरण महाराज ने इससे पहले भी उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर कई विवादित बयान दिए है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिसंबर 2021 में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ के दौरान कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था।
खुजराहों से किया था गिरफ्तार
जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण को 30 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था।
भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा की आज समाप्ति होने जा रही है। सुबह सबसे पहले फजर की नमाज अदा की गई। इसके बाद मौलाना सआद का खास बयान हुआ। इसके बाद फिर सुबह 9 बजे दुआ के साथ इज्तिमा की समाप्ति की गई।
जमाते अपने शहर लौटने लगी
बता दें इज्तिमा के समाप्ति के साथ ही अब सभी जमातें अपने-अपने शहरों को वापस लौटने लगी है, जिसके कारण भोपाल की रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और सड़कों समेत सभी जगह भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। मालूम हो कि इज्तिमा में लगभग 2000 से जमाते अलग-अलग राज्य और देशों से भाग लेने के लिए भोपाल पहुंची थी। इज्तिमा के समाप्ति के साथ ही आज भोपाल की सड़कों पर गाड़ियों की जगह लोग नजर आ रहे थे।
इज्तिमा को लेकर रेलवे के इंतजाम
मुबारकपुर से पटेल नगर, लाम्बाखेड़ा से करोंद, रत्नागिरी, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, भोपाल टॉकीज, रॉयल मार्केट, पीरगेट, बोगदा पुल, मोती मस्जिद, लालघाटी चौराहा, रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा,नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज आदि क्षेत्रों में जमकर जाम लगा हुआ है। इज्तिमा को लेकर रेलवे ने भी खास इंतजाम किए हैं। भोपाल स्टेशन पर आज 4 टिकट काउंटर और बढ़ाए हैं, वहीं गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच बनाए गए हैं।
500से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट बनाए
इस प्रकार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 और 3 दिसंबर को अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था गई है। भोपाल में आयोजित इज्तिमा कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया गया था। जिसमें देश-विदेश के लोग यहां हिस्सा लेने पहुंचे थे। आलमी तब्लीगी जमातों के लिए 500 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए। वहीं 2 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने-पीने और सोने की अच्छी व्यवस्था की गई थी।
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के मौके पर कूनो नेशनल पार्क के चीतों को अब खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। पार्क के बड़े बाड़े में बंद चीतों को खुले जंगल में छोड़ने का समय आ गया है। अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर नर चीता जिसका नाम अग्नि और वायु है को जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कूनों जंगल का क्षेत्र
चीतों को छोड़ने के दौरान चीता स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ कूनो पालपुर के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पहले चीतों को जोड़े में छोड़ने की योजना थी, लेकिन फिलहाल नर चीतों को छोड़ा जाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही अब पर्यटकों को चीते खुले जंगल में दिखाई देने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक एक चीता के लिए लगभग 100 वर्ग किमी क्षेत्र काफी होता है। कूनो के जंगल का क्षेत्र लगभग 1200 वर्ग किमी का है। जिसमें 748 वर्ग किमी का मुख्य जोन में और 487 किमी बफर जोन बनाया गया है।
चीतों को बाड़े में रखा
1 मार्च, 2023 को पहली बार चीता पवन और आशा को खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके कुछ ही दिन बाद ही चीता गौरव (एल्टन) और शौर्य (फ्रेडी) को जंगलों में छोड़ा गया था। इस दौरान कई बार चीते राजस्थान और मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों तक पहुंच जाते थे। इन्हें ट्रैंकुलाइज करके वापस कूनो में लाया जाता। चीतों विशेषज्ञों के मुताबिक चीतों को बार-बार ट्रैंकुलाइज नहीं किया जाना चाहिए। कॉलर आईडी की रगड़ से गर्दन में हुए संक्रमण से हुई एक चीते की मौत के बाद बाहर घूम रहे सभी चीतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़े में बंद कर दिया गया था।
वनमंडल को सौंपी चीते की जिम्मेदारी
इन्हीं कुछ शंकाओ के कारण चीतों को खुले जंगल में छोड़ने पर फैसला लंबे समय से टल रहा था। चीतों को खुले जंगल में छोड़ने से पहले निश्चित किया गया कि चीतों का मूवमेंट जिस राज्य या जिले में होगा तो उसके भोजन और निगरानी की जिम्मेदारी उस राज्य से संबंधित वनमंडल की होगी।
भोपाल: इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. बाबा बागेश्वर इन दिनों हिन्दुओं को एक करने के लिए सनातन हिन्दू पदयात्रा निकालने की तैयारी में हैं. वे दलित व वंचित सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की बात करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने दलित और आदिवासी समुदाय और जनसंख्या को लेकर बड़ी बात कही है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
वैष्णव धर्म पालक बन सकेंगे पुजारी
दलित आदिवासियों को मंदिर में पुजारी बनाने पर बाबा बागेश्वर ने कहा, जब हम सबको हिंदू बनाने निकले हैं तो कोई दलित नहीं, कोई अगड़ा नहीं, कोई पिछड़ा नहीं, कोई बिछड़ा नहीं, कोई ब्राह्मण नहीं… सब हिंदू हैं. वैष्णव धर्म का पालन करने वाले सभी हिंदुओं को मंदिर का पुजारी बनना आवश्यक है। फिर किसी दलित को पुजारी बनाने में क्या दिक्कत है?
जनसंख्या पर क्या बोले बाबा बागेश्वर?
बता दें कि बाबा बागेश्वर के जनसंख्या वाले बयान पर बवाल शुरू हो गया है। बाबा के इस बयान पर कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय ने खुली चेतावनी दी है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि बाबा पहले खुद 30 की जगह 15 बच्चे भी पैदा करके दिखा दें। इस बयान का भाजपा ने खंडन किया है।
बीजेपी ने क्या जवाब दिया
बीजेपी ने कहा, समाज के लिए काम करते हैं बाबा बागेश्वर. जिस तरह से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है. यह चिंताजनक है। इस मामले में मुस्लिम धर्मगुरु जमशेद आलम ने भी बाबा बागेश्वर को खुली चेतावनी दी है. मामला अब साफ़ तौर पर हिंदू और मुसलमानों के बीच की रेखाएं पार करता जा रहा है.
21 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी यात्रा
इन सभी हिंदुओं को एक साथ लाने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू पदयात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 21 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा. यात्रा छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होगी, जो रामराजा दरबार ओरछा धाम पर समाप्त होगी. इस यात्रा में
हिन्दू जगाओ यात्रा में शामिल होंगे ये दिग्गज
मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास महाराज, सुतीक्ष्ण महाराज, किशोर दास महाराज, बालक दास महाराज और दंदरौआ सरकार, राघवाचार्य जी, इंद्रेश महाराज, राजू दास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या शामिल होंगे। इसके अलावा, गौरी गोपाल आश्रम वृंदावन के संस्थापक और प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं इस यात्रा में फिल्म जगत के सितारे भी शामिल होंगे। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक अभिनेता संजय दत्त भी यात्रा में शामिल होंगे.
भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण में यूपी और बिहार के लोग बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के नागदा में निवास करते हैं। इनके बीच छठ महापर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। खास बात ये है कि इस बार छठ पूजा को लेकर 7 नवंबर के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश को लेकर विधायक के पत्र पर कलेक्टर ने अपनी सहमति जताई।
पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है
छठ महापर्व यूपी और बिहार का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यूपी, बिहार के लोग देश के किसी भी हिस्से में हो, वह इस पर्व को धूमधाम से ही मनाते हैं। एमपी के नवादा जिले में यहां दोनों प्रांतों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। छठ पर्व लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। छठ पर्व को यूपी, बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चंबल तट पर तीन घाट नायन डेम, हनुमान डेम और मेहतवास घाट में सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।
तीनों घाटों पर मेला जैसा माहौल
छठ पर्व की शाम को तीनों घाटों पर मेले जैसा माहौल होता है। घाट पर महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए इकट्ठा होती है। छठ पूजा में स्थानीय लोग भी शामिल होकर पर्व की बधाई देते हैं। विधायक डा. तेज बहादुर सिंह चौहान से उत्तर प्रदेश और बिहार के संगठनों ने इस दिन छुट्टी की मांग की थी। विधायक ने इसको लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा था। कलेक्टर ने 7 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। इसको लेकर अशोक साहनी, सुनील साहनी, अजय कुशवाह, जितेन्द्र दुबे, गणेश गुप्ता आदि ने विधायक का आभार जताया है।
36 घंटे का कठिन व्रत
मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत हो गई है। 7 नवंबर को व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देती है। छठ पूजा चार दिवसीय पर्व है। इसका समापन 8 नवंबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद हो जाएगा। पहले दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर एक समय का भोजन करती हैं। 6 नवंबर को छठ पर्व का दूसरा दिन होता है। जिसे खरना कहा जाता है। इस दिन से व्रती महिलाओं को 36 घंटे का कठिन व्रत रखना होता है।
भोपाल। इंदौर में बीते दिन राठौर समाज के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'बलात्कारी पर FIR हो', 'नारी के सम्मान में हम सब मैदान में' जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर विरोध कर रहे थे।
धरने पर बैठने को मजबूर लोग
राठौर समाज की मुख्य मांग यह थी कि हसनैन अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए। सरपंच राठौर समाज के प्रतिनिधि मनोज राठौर का कहना है यह मामला लव जिहाद से संबंधित है, जिसमें एक युवती न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले इस मामले में हातोद थाने में शिकायत दी गई थी और ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने विश्वास दिलाया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मामले को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण समाज को लोग धरने पर बैठने को मजबूर हैं।
बेटी युवक के कब्जे में है
मनोज राठौर का यह भी कहना है कि हसनैन अंसारी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, क्योंकि उनकी बेटी उस युवक के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी के कब्जे में होता है, तो वह मजबूर होकर उसके पक्ष में बयान देता है। समाज की मांग है कि युवती को सामने लाकर उसकी स्थिति का पता लगाया जाए। राठौर समाज ने यह भी कहा कि वह तब तक किसी बयान को मान्यता नहीं देंगे, जब तक कि युवती उनके सामने सच नहीं बताती।
क्या है पूरा मामला?
इंदौर की एक युवती हसनैन अंसारी नाम के लड़के के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को जानते है। 16 अक्टूबर को युवती के परिवार वालों को एक पत्र मिलता है। जिसमें लिखा था कि वह हसनैन अंसारी के साथ शादी करने जा रही है। इस पत्र को पढ़ने के बाद युवती का भाई राउ थाने में जाकर लापता की शिकायत दर्ज कराता है। 15 अक्टूबर से लड़की का फोन बंद बता रहा है। लड़के के भाई का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है।
शादी की तारीख तय
लड़की ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि यह उसका निजी मामला है। कोई इसमे दखल न दें। परिवार वालों को लगता है कि वह यह सब किसी दबाव में आकर कह रही है। लड़की नो कोर्ट में शादी के लिए आवेदन भी दिया था। हाईकोर्ट ने 15 दिन के लिए महिला संरक्षण गृह भेज दिया। युवती ने जबलपुर में अपर कलेक्टर को शादी के लिए आवेदन दिया है। शादी की तारीख 12 नवंबर तय की गई है।
भोपाल। आप सभी ने अपनी जिंदगी में कभी न कभी पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल तो किया ही होगा। क्या आपको पता है कि पब्लिक टॉयलेट कितना खतरनाक हो सकता है, यह आपकी लिए इतना खतरनाक होता है कि आपकी जान भी ले सकता है। आइए हम आपकों बताते है कि आपके लिए पब्लिक टॉयलेट यूज करना कितना खतरनाक हो सकता है?
गंभीर बीमारियों का कारण
पब्लिक टॉयलेट बैक्टीरिया में कई तरह के वायरस होते हैं। जिसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। यहां मौजूद हेपेटाइटिस ए वायरस और स्ट्रेप्टोकोकस और ई कोली जैसे बैक्टीरिया खतरनाक बीमारी का कारण बनते है। सार्वजनिक शौचालय में गंदगी होने की वजह से महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हो सकता है। इसके कारण टॉयलेट करते समय दर्द होना या जलन होना, बार-बार टॉयलेट आना, टॉयलेट में झाग या खून जैसा दिखना, रीठ या पेट के निचले हिस्से में दर्द होना जैसी गंभीर हालत हो सकती है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की बीमारी
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन ई कोली और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया का कारण बनते है। जो पब्लिक टॉयलेट सी कीट फ्लश हैंडल और दरवाजे के हैंडल पर हमेशा पाए जाते है। ये बैक्टरी जब दूषित हाथों के जरिए भोजन के खाने से पेट में जाते हैं। जिससे दस्त और पेट दर्द की शिकायत होती है।
हेपेटाइटिस इन्फेक्शन
हेपेटाइटिस एक एक ऐसा वायरल इन्फेक्शन है जो पब्लिक टॉयलेट में दूषित सतहों पर मौजूद होते है। हेपेटाइटिस ए वायरस सामान्य तौर पर व्यक्तयों के मल में पाया जाता है। यह एक समय तक ही जिंदा रहते है। यदि सफाई पर धियान नहीं दिया जाए तो यह इंफेक्शन का कारण बनते है। हेपेटाइटिस ए लिवर में सूजन का कारण बनता है। इस वायरल इन्फेक्शन से थकान, पीलिया और पेट दर्द जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं।
भोपाल: शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना को बंद करने को लेकर भ्रम फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई है. क्राइम ब्रांच ने बीएनएस की धारा 353 (2) और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ यह कार्रवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना जाचक और उपाध्यक्ष सुषमा चौहान की शिकायत पर की गई।
लाडली बहना योजना बंद हो गई-संजय राउत
संजय राउत ने दावा किया था कि एमपी सरकार की लाडली बहना योजना बंद कर दी गई है. ये सिर्फ एक राजनीतिक खेल है. उनके दावे के खिलाफ वंदना जाचक और सुषमा चौहान ने एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि संजय राउत के दावे का मकसद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की छवि खराब करना है.
राज्य सरकार हार माह देती है एक हजार रूपये
मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर माह 1250 रुपये की मदद करती है. संजय राउत ने सरकार की छवि खराब करने की कोशिश के साथ-साथ लाभार्थी महिला की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने एक साजिश के तहत यह भ्रामक बयान दिया है.
संजय राउत मध्य प्रदेश आकर देखें
इस मामले में सीएम मोहन यादव ने एक पोस्ट किया. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "संजय राउत कृपया मध्य प्रदेश आकर देखें। जब से लाडली बहना योजना शुरू हुई है तब से प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के खाते में हर महीने धनराशि भेजी जा रही है. महाराष्ट्र चुनाव में हार के डर से उद्धव ठाकरे की पार्टी बहनों को गुमराह करना चाहती है. महाराष्ट्र चुनाव में बहनें इसका जवाब देंगी."
भोपाल। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस में दाखिला लेने जा रहे डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब काउंसलिंग के पहले 2 चरण तक दाखिला लेने के बाद सीट छोड़ने पर उनके ऊपर अब सीट लीविंग बांड लागू नहीं होगा।अब यह मॉप-अप राउंड से प्रभावी होगा।
पाठ्यक्रम राशि जमा करनी होती थी
पिछले सत्र तक दूसरे चरण में दाखिला लेने के बाद सीट छोड़ने पर सीट लीविंग बांड लागू कर दिया जाता था। इसमें सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने वाले को 30 लाख रुपये और प्राइवेट कॉलेज वालों को पूरे पाठ्यक्रम की शुल्क बांड राशि के रूप में जमा करानी होती थी। अभ्यार्थी अच्छा कॉलेज या विषय मिलने के बाद भी रिजाइन नहीं दे पाते थे। MBBS में पहले ही यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।
केवल एक बार रजिस्ट्रेशन का मौका
उल्लेखनीय है कि पिछले सेशन में प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पीजी की 1262 और प्राइवेट कॉलेजों में 830 सीटें थीं। इस साल सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों में कुछ सीटें बढ़ने की संभावना हैं। प्रवेश के नियमों में यह भी निश्चित किया गया है कि अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा। MBBS में दूसरी बार भी मौका दिया जाता था। एमडी-एमएस में प्रवेश के लिए 2 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है।
काउंसलिंग कार्यक्रम जारी नहीं
अखिल भारतीय कोटे की सीटों का कार्यक्रम अब तक जारी नहीं होने से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने भी अभी काउंसलिंग के कार्यक्रम को शुरु नहीं किया है। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट वितरण इसी महीने से होने के आसार हैं।
भोपाल: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है। हाल ही में तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने से हड़कंप मच गया था. जिस पर बागेश्वर बाबा ने भी नाराजगी जताई है और दोषियों को फांसी देने की मांग की है.
गाढ़े घी के लड्डुओं का प्रसाद बांटा जाता था
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि गाढ़े घी के लड्डुओं का प्रसाद बांटा जाता था और फिर दक्षिण भारत में इसे तिरूपति बालाजी के प्रसाद में इस्तेमाल किया जाता था. यदि यह जानकारी सत्य है तो यह एक बड़ा अपराध है और निश्चित रूप से भारत के सनातनियों के विरुद्ध एक सुनियोजित साजिश है। इस प्रकार का कृत्य करके भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूरी तैयारी की गई है। हम चाहेंगे कि वहां की सरकार सख्त से सख्त कानून बनाये और उन दोषियों को मौत की सजा दे.
हिंदू मंदिरों को तुरंत हिंदू बोर्ड के अधीन लाया जाए
बागेश्वर बाबा ने आगे कहा कि अगर भगवान के प्रसाद में चर्बी या मछली के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. अतः इससे बड़ा दुर्भाग्य वर्तमान समय में भारत में कोई नहीं हो सकता। इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए और हम सरकार से कहेंगे कि हिंदू मंदिरों को तुरंत हिंदू बोर्ड के अधीन लाया जाए.' ताकि किसी भी सनातनी की आस्था को ठेस न पहुंचे। ये सुनकर हमें बहुत दुख हुआ.
भोपाल। आज का दिन फिल्म के शौकीनों के लिए बेहद खास है। आज नेशनल सिनेमा डे है। यह दिन फिल्मों के शौकीनों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप 'फर्स्ड डे फर्स्ड शो' देखना चाहते है तो सिनेमाघर जा सकते हैं। आज सिनेमा डे के दिन कई ऑफर निकाले गए है। जिसका आप फायदा उठा सकते है।
सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर
इस मौके पर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है। इसके तहत फिल्म प्रेमियों को सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये में फिल्में दिखाई जाएंगी। MAI ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो सालों से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसको लेकर लोग अपनी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे है। अब तक 60 लाख से ज्यादा दर्शक इस ऑफर का फायदा उठा चुके हैं।
यहां मौजूद है ऑफर
इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। यह केवल उनके दर्शकों की वजह से ही संभव हो पाया है। MAI अपने सभी दर्शकों को धन्यवाद दिया है। जिन्होंने इस सफलता में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया है। हर साल की तरह इस साल भी सिनेमा दिवस के मौके पर दर्शक 4000 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर इस ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। इनमें Cinepolis,PVR Inox, Asian, Mukta A2,Citypride, Wave, Moviemax,Mirage, Movie Time, M2K, Delight और कई अन्य सिनेमाघर शामिल हैं।
ये फिल्में लगी है
इस ऑफर के तहत दर्शक कई फिल्मों को देख सकते है। जैसे ट्रांसफॉर्मर्स वन, नेवर लेट गो, युधरा, स्त्री 2, तुम्बाड, वीर जारा, कहां शुरू कहां खतम और द बकिंघम मर्डर्स जैसी फिल्में देख सकेंगे। साथ ही, क्षेत्रीय भाषा की फिल्में जैसे सुचो सूरमा, अरदास सरबत दे भले दी, नवरा माजा नवसाचा-2 समेत कई फिल्में शामिल है।
भोपाल: एमपी के छतरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. तेज स्पीड ट्रक की चपेट में आने से 16 यहां गायों की मौत हो गई. यह पूरा मामला शुक्रवार देर रात का है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं आरोपी की मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है।
यूपी के रहने वाले हैं आरोपी
मामले की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात यूपी के झांसी-खजुराहो मार्ग पर कैडी गांव के पास यह घटना हुई। इस घटना में पांच गाय घायल हो गईं.
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, अधिकारियों को जानकारी मिली कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 16 गायों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), मोटर वाहन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है।
16 गायों की हो गयी मौत
पुलिस के अनुसार, इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान की गई और उसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश निवासी ड्राइवर धीरेंद्र कुशवाह और कंडक्टर प्रमोद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पशु चिकित्सा पदाधिकारी आरएन सेन ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 16 गायों की मौत हो गयी, जबकि पांच मवेशी घायल हो गये.
भोपाल। एमपी के इंदौर शहर में डॉक्टरों ने नया इतिहास रचा है। इंदौर में ब्लड कैंसर से जुझ रही 22 साल महिला ने एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ही बच्चे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह मेडिकल फील्ड का रेयर केस है।
माइलॉयड ल्यूकेमिया नाम ब्लड कैंसर
बच्चों को जन्म देने वाली महिला को क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया नाम जानलेवा ब्लड कैंसर है। ऐसे में उसकी प्रेग्नेंसी का सफल इलाज करना और जुड़वा बच्चों को जन्म देना विज्ञान के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। सरकारी अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के खून से जुड़ी बीमारियों के विभाग के सहायक प्रोफेसर अक्षय लाहोटी ने सोमवार को पीटीआई भाषा से बातचीत में बताया कि प्रसूता जानलेवा कैंसर की बीमारी से लड़ रही है।
ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला की डिलीवरी
उसे क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया नाम का जानलेवा ब्लड कैंसर है। ऐसे में इतनी खतरनाक हालत में सुरक्षित डिलीवरी कराना खतरों से भरा था। जो महिला की जान पर भी खतरा बन सकता है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है विश्वभर में क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के बहुत कम केस ही सामने आए है।
भोपाल। शहर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगस्त के महीने में 3 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक कुल 7 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले हैं। वहीं अगस्त माह में तीन मरीज अब तक मिले हैं। अभी तक 58 मरीजों की जांच की गई जिसके बाद यह मरीज मिले हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
इन मरीजों में एक 28 साल की महिला, 56 साल की महिला और एक अन्य कई लोग शामिल है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर किसी को सर्दी और तेज बुखार जैसी शिकायतें हों तो उन्हें तुरंत जांच करा लेनी चाहिए। कई बार लापरवाही के चलते यह बीमारी गंभीर रूप धारण कर सकती है। स्वाइन फ्लू को एच1एन1 इन्फ्लुएंजा वायरस के रूप में भी जाना जाता है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नियमित रूप से फ्लू का टीका लगवाना चाहिए, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार आना
ठंड लगना
खांसी और गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिर में तेज दर्द
मांसपेशियों में दर्द होना
थकान और कमजोरी होना
उल्टी व दस्त
स्वाइन फ्लू के कारण
स्वाइन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना
संक्रमित चीजों को छूना
भीड़-भाड़ वाली जगहों में रहना जहां वायरस का फैलाव हो
भोपाल। भारतीय रेल की प्राचीन विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य का एक उदाहरण निशातपुरा कोच फैक्ट्री में देखने को मिला। निशातपुरा कोच फैक्ट्री में 144 साल पुराने कोच को प्रदर्शित किया गया है। कोच फैक्ट्री परिसर में डिस्प्ले किया गया यह कोच इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कोच में अब पर्यटकों के लिए कैफे खोला जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर हुआ लोकार्पण
रेलवे कोच फैक्ट्री स्थित प्रशासनिक भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस कोच का लोकार्पण किया गया था । कोच का लोकार्पण मुख्य कारखाना प्रबंधक अमितोज बल्लभ ने किया था । गौरतलब बात यह है कि कोच के बाहर के हिस्से में एमपी की जनजातीय कलाओं में उत्कृष्ट गोंड कला से आकर्षक चित्रों को तैयार किया गया है। यह चित्र भोपाल के वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी और मनोज यादव की टीमों के कलाकारों ने बनाए है। जिसमें गोंड परंपरा की संस्कृति को डिस्पले किया गया है। कोच फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह कोच साल 1877 में मैसूर स्थित कारखाने में तैयार किया गया था।
कोच से यात्री ले जाए जाते थे
लंबे समय तक इस कोच का इस्तेमाल सवारी को लाने ले जाने के लिए किया गया। धीरे-धीरे जब कोच का इस्तेमाल कम होने लगा तो रेल मंत्रालय की ओर से इन कोच को नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए विरासत के रूप में डिसप्ले करने की पहल की गई। इसी श्रेणी में भोपाल को यह कोच साल 2013 में मिला।
फोटो आकर्षक का केंद्र
वरिष्ठ चित्रकार राज सैनी का कहना है कि मुझे रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस क्षतिग्रस्त कोच को नवीनीकरण करने और नए मॉडल के रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए थे। मैंने इसके इंटीरियर और बाहरी हिस्से में अलग-अलग पेंटिंग्स से इसे नया स्वरूप देने की कोशिश की है । खास बात यह है कि कोच के अंदर के हिस्से में कोच फैक्ट्री भोपाल द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्यों की एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है।
भोपाल। रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल मुड़वारा-बीना खंड में तीसरी लाइन के लिए दमोह स्टेशन पर ब्लॉक की काम की वजह से रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि 11 ट्रेनों के रूट परिविर्तत कर दिए गए है।
विभाग ने नोटिस जारी किया
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल विभाग ने नोटिस जारी किया है। रेल विभाग ने इस लिस्ट में सभी डायवर्ट और कैंसल ट्रेनों की लिस्ट जारी किया है, इसलिए सफर पर निकलने से पहले लिस्ट चेक कर लें। उसके बाद ही घर से यात्रा के लिए निकलें।
डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी नंबर 110704 डॉ. अम्बेडकर नगर रीवा 3 साप्ताहिक एक्सप्रेस
7 से 14 सितंबर को भागलपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13424 अजमेर भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
5 से 12 सितंबर को भागलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस
30 अगस्त और 06 सितंबर को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस
31 अगस्त और 07 सितंबनर को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार भुज एक्सप्रेस
01 और 09 सितंबर को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस
03 और 10 सितंबर को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज शालीमार एक्सप्रेस
30 अगस्त और 6 और 13 सितंबर को पटना से रवाना वाली गाड़ी संख्या 09344 पटना डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल
29 अगस्त और 5 और 12 सितंबर को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर पटना स्पेशल
25 अगस्त और 1 और 8 सितंबर को अहमदाबाद से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09493 अहमदाबाद पटना स्पेशल
02 और 09 सितंबर को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 09091 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस
27 अगस्त और 3 और 10 सितंबर को पटना से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09494 पटना अहमदबाद स्पेशल
4 और 11 सितंबर को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस
03 और 10 सितंबर को गोरखपुर से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09092 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
7 और 14 सितंबर को कोलकाता से चलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस
5 और 7 सितंबर को हावड़ा से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर एक्सप्रेस
3 और 5 सितंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस
24 और 31 अगस्त को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी शालीमार एक्सप्रेस
25 अगस्त और 01 सितंबर को शालीमार से रवाना वाली गाड़ी संख्या 20971 शालीमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
26 अगस्त और 2 और 9 सितंबर तक अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19608 अजमेर कोलकाता एक्सप्रेस
29 अगस्त और 5 और 12 सितंबर तक कोलकाता से रवाना वाली गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता अजमेर एक्सप्रेस
भोपाल। फिल्म पर्यटन नीति-2020 लागू होने के बाद से भोपाल समेत पूरे प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। बीते चार साल में प्रदेश में अब तक 406 फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग हो चुकी है, जिनमें भोपाल समेत अन्य शहरों के खूबसूरत दृश्य देखकर लोगों का नजरिया बदला है और वे मप्र की ओर आकर्षित हुए हैं। इससे लोगों को प्रदेश की कला-संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिला है।
स्त्री की 2 की शूटिंग चंदेरी में
शूटिंग के लिए भोपाल, उज्जैन, चंदेरी, इंदौर, महेश्वर, ओरछा, ग्वालियर आदि शहरों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शूटिंग का मुनाफा प्रदेश को भी हुआ है। इससे एमपी में पर्यटन समेत विभिन्न व्यवसायों को बढ़ावा मिला है। स्त्री पार्ट दो रिलीज होने के बाद एमपी के कई क्षेत्र मशहूर हो रहे है। जिसमें चंदेरी विशेष तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि देश की हृदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश की पहचान अब खूबसूरत गंतव्य और कला-संस्कृति है। बीते चार साल में घर-घर में मप्र के गांवों को जाना जाने लगा है। वहीं पहले केवल सूरमा भोपाली और भोपाल गैस कांड ही मप्र की पहचान थे।
इन फिल्मों की शूटिंग एमपी में
स्त्री-2 फिल्म की भी शूटिंग चंदेरी के अतिरिक्त भोपाल, नरसिंहगढ़ भोपाल और रायसेन में हुई है। स्त्री-2 के मुख्य अभिनेत्री और अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की सफलता की कहानी के साथ ही चंदेरी की वास्तविक लोकेशन भी बहुत बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म लापता लेडीज, विद्या बालन की फिल्म रोशनी, भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गावती की शूटिंग भी राजधानी भोपाल व उसके आस-पास के क्षेत्र में हुई है।
भोपाल। भारत की मसाला कंपनियां पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में संकट का सामना कर रही हैं। एक के बाद एक सभी मसाला कंपनियों के प्रोडक्ट्स को कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है। मसाले का मामला हॉन्गकॉन्ग से शुरू हुआ था जो पूरी दुनिया के कई देशों में भारतीय मसाला कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है।
12 फीसदी मसाले टेस्ट में फैल
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय मसालों के लगभग 12 फीसदी सैंपल FSSAI के टेस्ट में फेल हो गए है। ये क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं पाए गए है। भारतीय मसाला व्यापारियों के लिए यह बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ब्रिटेन के बाद अब न्यूजीलैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी भारत के बड़े मसाला ब्रांड टेस्ट से गुजर रहे है। रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में भारतीय मसालों के इंपोर्ट पर कड़ी नजर बना रखी है। हॉन्गकॉन्ग में भारत के 2 मशहूर मसाला ब्रांड के खिलाफ लगे बैन के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भी भारतीय मसालों के खिलाफ अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी।
कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई
इन दोनों कंपनियों ने विश्वास दिलाया है कि उनके मसाले पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन दोनों कंपनियों के मसाले भारत के अतिरिक्त यूरोप, अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं। आरटीआई (RTI) से मिली जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मई से जुलाई के बीच 4,054 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनमें से 474 क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाए हैं। हालांकि, FSSAI ने यह बताने से इंकार किया है कि टेस्ट में फेल होने वाले प्रोडक्ट किन कंपनियों के थे। मगर, उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इन कंपनियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल। इंदौर-भोपाल हाईवे से सफर करने वालों के लिए जरुरी खबर है। आज यानी शनिवार को ज्यादा जरुरी काम होने पर ही इंदौर- भोपाल हाईवे पर यात्रा करें। इसकी वजह यह है कि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के माध्यम से आज शनिवार को कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।
बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल
पंडित प्रदीप मिश्रा के माध्यम से निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह कांवड़ यात्रा इंदौर- भोपाल हाईवे से होते हुए कुबेरेश्वर धाम जाएगी। जिसकी वजह से इस हाइवे पर लंबा जाम लग सकता हैं। इस कांवड़ यात्रा के पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। बता दें, अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के जरिये सीहोर जिला मुख्यालय से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर की लंबी कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा सावन के पवित्र महीने में निकाली जा रही है। यह कांवड़ यात्रा कई मायनों में विशेष है। इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न-विभिन्न प्रांतों से शिव भक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सीहोर पंहुच रहे हैं। इंदौर-भोपाल हाईवे पर हजारों की तादाद में कांवड़ यात्री निकल रहे हैं।
यात्रा को देखते हुए हाईवे डायवर्ट
कांवड़ यात्रा को देखते हुए इंदौर-भोपाल हाईवे के रूट डायवर्ट किया गया है। सरकार ने ग्राम अमलाह के रूट को होटल क्रिसेंट चौराहा तक डायवर्ट किया है। इसी तरह भोपाल से आने वाले यात्रियों को भी क्रिसेंट चौराहे से इछावर रोड पर भाउखेड़ी होते हुए अमलाह में हाईवे पर मिलाया गया है, जबकि इंदौर से आने वाले यात्रियों के लिए भी अमलाह से भाऊखेड़ी होते हुए क्रिसेंट चौराहे पर मिलाया गया है।
भोपाल। महाकौशल क्षेत्र जबलपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज में भी कोलकाता रेप मामले में डॉक्टरों का विरोध जारी हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ा।
न्याय मिलने तक काम नहीं
प्रदर्शन के कारण 25 से अधिक सर्जरी को टालना पड़ा। डाक्टरों की कमी के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों की चिकित्सा भी प्रभावित हुई। कई नए मरीज वार्ड में भर्ती नहीं हो सकें। हालांकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं हड़ताल से प्रभावित हैं। कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. चंद्र बाबू रजक का कहना है कि जब तक न्याय नहीं होता है तब तक डॉक्टर ना ही अस्पताल के वार्ड में जाएंगे, ना ही ओपीडी में बैठेंगे और ना ही ऑपरेशन करेंगे। आकस्मिक सेवा जारी रखेंगे। इधर, विक्टोरिया जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में शुक्रवार को दोपहर एक घंटे तक ओपीडी बंद रखी गई। मरीजों को उपचार में समस्या हुई।
रोड जाम कर प्रदर्शन किया
डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिराहा में शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कोलकाता मामले में दोषियों को दंड और समस्त संस्थानों में सेंट्रल प्रोटक्शन एक्ट फॉर वूमन लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आइएमए, नर्सिंग होम एसोसएिशन, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, नर्सेस एसोसएिशन भी सम्मिलित हुआ। आइएमए के अध्यक्ष डा. अविजीत विश्नोई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सायं को डुमना विमानताल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से मुलाकात की। कोलकाता घटना और सुरक्षा को लेकर एक- एक ज्ञापन सौंपा।
भोपाल। यूपी के एक युवक ने जान देने की कोशिश की। अपनी जान देने के लिए युवक ने शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने युवक को सही-सलामत बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त टीम ने एक अन्य युवक को भी डूबने से बचाया। इन दोनों घटनाओं को टालने के बाद शिप्रा नदी में तिरंगा रैली निकाली गई। एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट का कहना है कि शिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
SDRF की टीम ने लोगों को बचाया
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष का कहना है कि इस दौरान एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर मौजूद थी। इसी बीच यूपी के बांदा के रहने वाले रमेश कुमार ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देखकर एसडीआरएफ के जवानों ने उसे बचाने के लिए वर्दी में ही छलांग लगाई। एसडीआरएफ के जवानों ने रमेश कुमार को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रमेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह देवास के स्थानीय निवासी संतोष नाम का युवक नहाते समय नदी में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसे भी एसडीआरएफ के जवानों ने सही-सलामत बाहर निकाला।
40 से ज्यादा लोगों को बचाया
राहत और बचाव को लेकर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट ने कहा कि पिछले एक महीने में 40 से ज्यादा लोगों को एसडीईआरएफ की टीम ने बचाया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत मोटरबोट तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसे रामघाट पर एसडीईआरएफ की टीम के जरिए किया गया।
भोपाल: सावन के तीसरे सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की उपासना की, साथ ही इस बीच महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक नया इतिहास रचा गया। उज्जैन में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें कि महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने एक साथ डमरूप बजाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है, जिससे सावन के सोमवार के दिन उनकी नगरी गूंज उठी।
रिकॉर्ड बनाने को लेकर सीएम ने दी बधाई
डमरू वादन की प्रस्तुति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क ने 488 डमरू एक साथ बजाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ आज उज्जैन में 1500 डमरू बजाकर पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया गया है। डमरू वादकों के 25 दलों में 1500 वादक इस रिकॉर्ड को बनाने में शामिल हुए। इसमें उन्होंने डमरू बजाकर महाकाल की स्तुति की है।
डमरू की नाद से गूंजी बाबा की नगरी
महाकाल की भस्म आरती के दौरान बजी धुन पर डमरू वादन किया गया। महाकाल की प्रथम सवारी में जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी थी। इसके बाद द्वितीय सवारी में 350 सदस्यीय पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई थी। तृतीय सवारी में डमरू का वादन किया गया है। इसके साथ ही बाबा महाकाल की नगरी को डमरू की नाद से गुंजायमान करने की एक इच्छा आज पूरी हो गई।