Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Wolf: यूपी के बाद एमपी में भी भेड़िए का आतंक, 2 ग्रामीणों को बनाया अपना निशाना

Wolf: यूपी के बाद एमपी में भी भेड़िए का आतंक, 2 ग्रामीणों को बनाया अपना निशाना

लखनऊ। यूपी में भेड़िए का खूनी खेल खत्म नहीं हुआ था कि अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी सियार का आतंक हो गया है। एमपी के सीहोर जिले में 2 ग्रामीणों पर सियार के हमले की खबर की सामने आई है। 2 व्यक्तियों पर किया हमला मध्य प्रदेश के रेंहटी सगोनिया में सड़क […]

Advertisement
Wolf
  • September 11, 2024 5:35 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी में भेड़िए का खूनी खेल खत्म नहीं हुआ था कि अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी सियार का आतंक हो गया है। एमपी के सीहोर जिले में 2 ग्रामीणों पर सियार के हमले की खबर की सामने आई है।

2 व्यक्तियों पर किया हमला

मध्य प्रदेश के रेंहटी सगोनिया में सड़क किनारे 2 व्यक्तियों पर सियार ने जानलेवा हमला कर दिया है। दोनों व्यक्ति जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागे। सियार का हमला पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि जिन 2 ग्रामीणों पर सियार ने हमला किया था। उन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उन्हें सहायता राशि दी गई थी।

इससे पहले भी हुआ था हमला

इससे पहले सोमवार को भी सुबह क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सियार ने हमला कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें आर्थिक सहायता भी दी गई थी।


Advertisement