Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • प्रेमी से शादी करने के लिए जिद पर अड़ी युवती की पिता ने करी हत्या

प्रेमी से शादी करने के लिए जिद पर अड़ी युवती की पिता ने करी हत्या

भोपाल। एमपी के ग्वालियर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। 18 जनवरी की बेटी ने अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। मृतक तनु किसी और से प्यार करती थी, वह उससे ही शादी करना चाहती थी। पिता महेश गुर्जर और […]

Advertisement
murder
  • January 15, 2025 10:17 am IST, Updated 3 months ago

भोपाल। एमपी के ग्वालियर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। 18 जनवरी की बेटी ने अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। मृतक तनु किसी और से प्यार करती थी, वह उससे ही शादी करना चाहती थी। पिता महेश गुर्जर और भतीजा राहुल ने इस घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

लड़की ने जताई थी हत्या की शंका

आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भतीजा अभी भी फरार है। यह घटना ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की बताई जा रही है। लड़की ने मरने से पहले वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में लड़की ने अपने प्रेम की कहानी बताई। पिता पर हत्या करने की शंका भी जताई। लड़की ने वीडियो में कहा था कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है, उनके रिश्ते को 6 साल हो गए हैं। पहले तो घरवाले शादी के लिए मान गए थे लेकिन अब वह मना कर रहे हैं।

हत्या के बाद भाई गायब

लड़की के घरवाले उसने जान से मारने की धमकी देते हैं। तनु जिस लड़के से प्यार करती थी वह आगरा का निवासी था। वीडियो में तनु ने कहा था कि अगर उसके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार उसके घरवाले होंगे। वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। घटना के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तनु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के बाद से युवती का चचेरा भाई गायब था।

तनु की सीधे गोली मार दी

हत्या के बाद पिता 10 मिनट तक हवा में बंदूक लहराता रहा। यह घटना सुबह 8 बजे हुई। घर में शादी की तैयारियां हो रही थी। कार्ड भी बांटे जा चुके थे। जानकारी के मुताबिक तनु गुर्जर 20 साल की थी। उसके पिता महेश गुर्जर हाईवे पर महेश नाम से ढाबा चलाते हैं। लगभग 8 बजे महेश घर आया और पिस्टल लेकर सीधे तनु के कमरे में चला गया। जहां तनु को सीधे गोली मार दी, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। तब तक चचेरा भाई और पिता महेश वहीं खड़े थे।

पिता को किया गिरफ्तार

गोली की आवाज सनुकर बाकी के घरवाले सन्न रह गए। पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक चचेरा भाई मौके से भाग गया। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया।


Advertisement