Advertisement

Rape: बीच सड़क पर रेप करने का वीडियो वायरल

भोपाल। एमपी के उज्जैन शहर में रेप की वारदात को एक बार फिर से अंजाम दिया गया है। एक महिला के साथ सड़क किनारे दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी युवक ने महिला को ढेर सारी शराब पिलाई, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को मौके […]

Advertisement
Rape
  • September 6, 2024 2:13 am IST, Updated 6 months ago

भोपाल। एमपी के उज्जैन शहर में रेप की वारदात को एक बार फिर से अंजाम दिया गया है। एक महिला के साथ सड़क किनारे दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी युवक ने महिला को ढेर सारी शराब पिलाई, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

दुष्कर्म का वीडियो वायरल

वहीं इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस भी सरकार पर हमलेवार हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। यह मामला उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे का बताया जा रहा है। यहां एक युवक ने दिनदहाड़े एक महिला के साथ रेप किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई की

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस को महिला ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी की पहचान लोकेश के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, कोयला फाटक है। जहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने महिला की सहायता तक नही बल्कि वीडियो बनाते रहे।


Advertisement