भोपाल। दतिया टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपाया और 15 मिनट तक दनादन फायरिंग कर डाली। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से कुएं में गिरने से 2 कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। टोल प्लाजा पर हुई घटना बता दें कि घटना चिरुला […]
भोपाल। दतिया टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपाया और 15 मिनट तक दनादन फायरिंग कर डाली। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से कुएं में गिरने से 2 कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई।
बता दें कि घटना चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। इसे कुछ बदमाशों ने अंजाम दिया। फायरिंग के कारण हुई भगदड़ में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है। चिरुला पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर गोलीबारी की वारदात cctv कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।