Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 10 वैन सवार और 1 बाइक सवार की मौत हो गई है। बता दें कि एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मारने के बाद नियंत्रण खो दिया, […]

Advertisement
road accident in Mandsaur
  • April 28, 2025 9:44 am IST, Updated 2 days ago

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 10 वैन सवार और 1 बाइक सवार की मौत हो गई है। बता दें कि एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मारने के बाद नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैन पानी से भरे कुएं में जा गिरी।

वैन ड्राइवर ने खोया अपना नियंत्रण

इस हादसे में 12 लोगों की पानी में गिरने से मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 10 वैन सवार, 1 बाइक सवार और 1 बचावकर्ता शामिल हैं। इस हादसे में चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
यह घटना नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कचरिया चौपाटी गांव में दोपहर लगभग 1:15 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक वैन में सवार लोग नीमच जिले के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वैन में कुल 14 लोग सवार थे। रास्ते में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के कचरिया चौपाटी के पास वैन ने तेज गति में होने के कारण एक बाइक को टक्कर मार दी।

वैन गिरने से एलपीजी गैस का रिसाव

बाइक में टक्कर के बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैन सड़क किनारे बने बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने के बाद वैन से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा, जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने बताया कि यह हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया,वहीं 10 की मौत हो गई।

पुलिस और एनडीआरएफ को दी सूचना

बचाव के लिए कुएं में उतरे 42 साल के मनोहर सिंह की भी दम घुटने से मौत हो गई। बाइक सवार गोवर्धन सिंह की भी जान चली गई। इस हादसे की सूचना पुलिस और एनडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। पहले क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला। कुएं में 8 से 10 फीट पानी होने और जहरीली गैस फैलने के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौके पर भिजवाए गए। मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।


Advertisement